Publish Date: Thu, 26 Nov 2020 (18:12 IST)
Updated Date: Thu, 26 Nov 2020 (18:14 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा पिछले काफी समय से एक्टर पुलकित सम्राट को डेट कर रही है। दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। चाहें पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल, दोनों की शानदार बॉन्डिंग देखते ही बनती है। दोनों सोशल मीडिया पर भी खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।
आए दिन पुलकित और कृति खरबंदा की शादी की खबरें चर्चा में रहती है। अब कृति ने पुलकित के साथ अपनी शादी की खबरों पर बात की हैं। हाल ही में दोनों साथ में वेकेशन मनाकर वापस आए है। एक्ट्रेस ने बताया कि, ट्रिप ने हमें एक दूसरे को बेहतर जानने के लिए समय दिया। मैं खुश हूं मुझे पुलकित जैसे व्यक्ति मिलें। जिन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि मेरे चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहेगी। मैं भी उनके लिए यही करने की पूरी कोशिश करती हूं।
कृति खरबंदा ने शादी की खबरों को लेकर कहा कि, हम एक-दूसरे को सिर्फ डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं और हमने अभी तक शादी के बारे में बात नहीं की है और अभी आगे ऐसा कोई प्लान भी नहीं है। हम अभी अपने करियर पर फोकस कर रहे है। शादी अभी दूर का सपना है।
वहीं, हाल ही में कृति मलेरिया का शिकार हो गई थीं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, 'यह है मेरा मलेरिया वाला चेहरा। यह अभी आई है। खैर, यह मेरे साथ ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी, क्योंकि मुझे अपने काम पर वापल लौटना है।
बता दें कि हिन्दी फिल्मों में कृति खरबंदा ने अपने करियर की शुरुआत विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर थ्रिलर फिल्म 'राज- रिबूट' से इमरान हाशमी के साथ की। कृति अपने करियर की शुरुआत से ही तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम करती रही हैं।