कृति सेनन के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म में नजर आएंगी काजोल, 'दो पत्ती' का हुआ ऐलान

WD Entertainment Desk
बुधवार, 5 जुलाई 2023 (17:33 IST)
Kriti Sanon First Film As A Producer Do Patti: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अब प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। कृति ने हाल ही में अपने प्रोडक्शन हाउस 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' की घोषणा की घोषणा की है। अब उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म का ऐलान भी कर दिया है। कृति सेनन के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'दो पत्ती' होगी।
 
इस फिल्म में काजोल लीड रोल में नजर आने वाली हैं। कृति 'दिलवाले' के आठ साल बाद काजोल के साथ 'दो पत्ती' में काम करेंगी। कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म दो पत्ती की पहली तस्वीर साझा की, जिसमें उनके और काजोल के साथ और दो महिलाएं नजर आ रही हैं।
 
काजोल के साथ तस्वीर साझा करते हुए कृति ने लिखा, दो पत्ती की घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित हूं। तीन बेहद मजबूत इरादों वाली, प्रेरक और बेहद प्रतिभाशाली महिलाओं साथ यह फिल्म और भी ज्यादा मनोरंजक बनेगी। हमें इस कहानी को बताने के लिए नेटफ्लिक्स से बेहतर मंच नहीं मिल सकता था। 
 
उन्होंने लिखा, आठ साल बाद काजोल मैम के साथ फिर से काम करने के लिए सुपर डुपर उत्साहित हूं। कनिका, मुझे आपका लेखन हमेशा पसंद आया है और मैं आपके साथ अपनी पहली फिल्म की सह-निर्माता बनकर बहुत खुश हूं। उफ्फ्फ.. ये तो खास है। यह भरपूर दिल से खेला जाने वाला एक रोमांचकारी खेल होगा। ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की पहली फिल्म। 
 
दो पत्ती को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि ये फिल्म है या वेब सीरीज ये फिलहाल रिवील नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म उत्तरी भारत की पहाड़ियों पर आधारित है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अरविंद त्रिवेदी ने ठुकरा दिया था रामायण में रावण का रोल

पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने विनोद खन्ना, तान दी थी बंदूक

तनु वेड्स मनु 3 की स्क्रिप्ट हुई पूरी, पहली बार ट्रिपल रोल में दिखेंगी कंगना रनौट!

खेल खेल में के बाद भूत बंगला के साथ फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार अक्षय कुमार

120 बहादुर के सेट से फरहान अख्तर ने शेयर की BTS तस्वीरें, दिखाई लद्दाख की खूबसूरत झलक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख