shiv chalisa

कृष 4 की रिलीज डेट आगे बढ़ी, 2020 क्रिसमस पर नहीं हो पाएगी रिलीज!

Webdunia
राकेश रोशन ने महीनों पहले कह दिया था कि वे 2020 के क्रिसमस पर अपनी फिल्म 'कृष' रिलीज करेंगे। इतनी जल्दी रिलीज डेट अनाउंस करने के पीछे मंशा यह थी कि कोई भी निर्माता अपनी फिल्म क्रिसमस 2020 पर लेकर न आएं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और राकेश की बात अनसुनी कर दी। 
 
प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी के जरिये आज के यूथ की नब्ज पकड़ने वाले लव रंजन को अपनी अगली फिल्म में बड़े सितारों को निर्देशित करने का मौका मिला है। वे रणबीर कपूर और अजय देवगन को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं और उन्होंने भी कह दिया है कि उनकी फिल्म क्रिसमस 2020 पर आएगी। यानी कि वे रितिक के साथ पंजा लड़ाने के लिए तैयार हैं। 
 
वैसे बॉलीवुड के खबरचियों का इस बारे में कहना है कि लव रंजन ने सब कुछ देख समझ कर ही किया है। उन्हें खबर लगी है कि कृष 4 के क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने की कोई संभावना नहीं है। अभी तो फिल्म की स्क्रिप्ट ही फाइनल नहीं हुई है। 2019 के पहले चार महीनों तक इसकी शूटिंग शुरू होने की संभावना नहीं है। इस फिल्म में तकनीक का खासा उपयोग है इसलिए खूब वक्त लगेगा। 
 
इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम। अब कृष जैसी फिल्मों के पोस्ट प्रोडक्शन में कितना समय लगता है यह सभी को पता है। अक्षय कुमार और रजनीकांत की '2.0' ही ले लो। 2017 में रिलीज होने वाली थी और अब शायद 2019 में ही रिलीज हो। वीएफएक्स में खूब समय लग रहा है। लिहाजा कृष 4 के भी क्रिसमस 2020 में रिलीज होने की संभावना फिलहाल तो नजर नहीं आती है। 
 
हां, सब कुछ प्लानिंग से हुआ तो संभव हो सकता है, लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी भारत छोड़ेंगी, बोलीं- अब यह देश घर जैसा नहीं लगता

रणबीर कपूर को इस वजह से पसंद नहीं होली खेलना, बताई थीं बचपन से जुड़ी डरावनी यादें

सनी की ढाई किलो की पिचकारी तो शाहरुख की रोमांटिक और कियारा आडवाणी की इंस्टाग्राम होली

इस हीरो की वजह से करण जौहर नहीं खेलते होली

होली है : रंगों से सराबोर हिंदी फिल्मों के नाम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख