Hanuman Chalisa

जिस लंगड़े ने हमारी मां-बहनों का..., कुमार विश्वास ने बेटे का नाम तैमूर रखने पर साधा सैफ-करीना पर निशाना!

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 (14:06 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान अपने बेटे का नाम तैमूर रखने पर काफी विवादों में रहे थे। वहीं अब एक बार फिर कवि कुमार विश्वास ने बेटे का नाम तैमूर रखने पर करीना और सैफ को खरी-खोटी सुनाई है। हालांकि उन्होंने कपल का सीधा नाम नहीं लिया है। 
 
एक कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास ने कहा, मायानगरी में बैठने वालों को समझना होगा कि ये देश क्या चाहता है। अब ये चलेगा नहीं कि लोकप्रियता हमसे लोगे, पैसा हम देंगे, टिकट हम खरीदेंगे, हीरोइन हम बनाएंगे, हीरो हम बनाएंगे और तुम्हारी तीसरी शादी से औलाद होगी तो उसका नाम तुम बाहर से आने वाले आक्रमणकारी के नाम पर रख लोगे। 
 
उन्होंने कहा, रिजवान रख लेते, उस्मान रख लेते, युनूस रख लेते, हुजूर के नाम पर कोई नाम रख लेते, तुम्हें एक ही नाम मिला। जिस बदतमीज आदमी ने, जिस लंगड़े आदमी ने हिंदुस्तान में आकर यहां की मां-बहनों का बलात्कार किया वो लफंगा ही मिला तुम्हें इस प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए। 
 
कुमार विश्वास ने आगे कहा, अब अगर तुम इसे हीरो बनाओगे, तो इसे खलनायक तक नहीं बनने देंगे, याद रखना आप। ये भारत जागा हुआ है, नया भारत है आज। 
 
बता दें कि साल 2016 में करीना कपूर ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा था, तब भी काफी बवाल मचा था। कपल ने इसकी निंदा भी की थी। करीना कपूर ने कहा था कि तैमूर का नाम उन्होंने किसी शासक पर नहीं रखा था। तैमूर के नाम का अर्थ लोहा होता है, जो उन्हें पसंद आया था। 

सम्बंधित जानकारी

Dhurandhar Trailer: भारत के गुप्त मिशन की रोमांचक झलक, रणवीर सिंह का अब तक का सबसे तीखा अवतार

स्ट्रैपलेस गाउन पहन पलक तिवारी ने किलर अंदाज में दिए पोज, बोल्ड तस्वीरें वायरल

43 साल की साउथ एक्ट्रेस ने तीसरी बार लिया तलाक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- जिंदगी के बेहतरीन दौर से गुजर रही हूं...

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल ट्रेडिशनल अवतार से मचाया तहलका, व्हाइट लहंगे में दिलकश अंदाज में दिए पोज

हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं प्रियंका चोपड़ा, 'वाराणसी' के लिए चार्ज की इतनी फीस!

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख