क्योंकि सास भी कभी बहू थी फेम एक्टर विकास सेठी का निधन, 48 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

WD Entertainment Desk
रविवार, 8 सितम्बर 2024 (14:56 IST)
Vikas Sethi Passes Away : मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्टर विकास सेठी का निधन हो गया है। एक्टर ने 48 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। विकास सेठी की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। उनकी मौत की खबर से टीवी जगत में शोक छा गया है। 
 
टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार विकास सेठी की मौत नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से हुई। अभी तक परिवार की तरफ से बयान जारी नहीं किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी शॉक में हैं और लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
 
विकास सेठी अपने पीछे पत्नी और दो जुड़वां बेटों को छोड़ गए हैं। कुछ साल पहले खबर आई थी कि आर्थिक तंगी के चलते एक्टर डिप्रेशन में हैं।
 
विकास सेठी टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुके थे। वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसौटी जिंदगी की, कहीं तो होगा, गीत हुई सबसे पराई, उतरन जैसे कई शोज का हिस्सा रहे थे। इसके अलावा विकास कभी खुशी कभी गम में भी दिखे थे। उन्होंने करीना के दोस्त रॉबी का किरदार निभाया था। विकास ने साउथ फिल्म आईस्मार्ट शंकर में भी काम किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सिनेमाघरों के बाद अब पुष्पा 2 द रूल ने OTT पर भी मचाया तहलका, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

सुनील दर्शन की अंदाज 2 का टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में दिखेगी फ्रेश जोड़ी

सुनील दत्त ने रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा में निभाई थी स्पेशल एडवाइजर की भूमिका, दिया अहम योगदान

रोडीज के सेट पर बेहोश हुईं नेहा धूपिया, बताया अब कैसी है तबीयत

रैपर रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी, फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा संग लिए साफ फेरे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख