लाल सिंह चड्ढा का 'फिर ना ऐसी रात आएगी' का जादुई म्यूजिकल वीडियो हुआ जारी

Webdunia
मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (15:57 IST)
लाल सिंह चड्ढा के मेकर्स ने अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया फिल्म का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक वीडियो 'फिर ना ऐसी रात आएगी' जारी कर दिया है। इस गाने का म्यूजिक प्रीतम का हैं और लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। इस गाने का वीडियो वास्तव में ऑडियो को हर मायने में पूरा करता है क्योंकि यह एक दूसरे के लिए रूपा और लाल के एकतरफा प्यार के कड़वे पलों को दिखाता है।
 
गाने में अरिजीत की जादुई आवाज ने हर मायने में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है, जबकि अमिताभ के लीरिक्स और प्रीतम के म्यूजिक ने हमारे दिल और आत्मा को छू लिया है। हाल में सोशल मीडिया पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने इस गाने की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में निर्माताओं ने लिखा, "#PhirNaAisiRaatAayegi में अरिजीत सिंह की जादुई आवाज के साथ एकतरफा प्यार के कड़वे-मीठे पलों को याद करें, अब गाना वीडियो आउट"।
 
इस बीच, लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने बार-बार यह साबित किया है कि लाल सिंह चड्ढा का म्यूजिक एल्बम साल 2022 का सबसे सफल एल्बम है। वीडियो के बजाए गानों के ऑडियो वर्जन जारी करने की अपनी अनोखी रणनीति के साथ, उन्होंने सफलतापूर्वक गायकों, संगीतकारों, तकनीशियनों, गीतकारों और संगीतकारों को स्पॉटलाइट में रखा है।
 
आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म  फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख