महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले शाहरुख खान ने की लोगों से वोट देने की अपील

WD Entertainment Desk
रविवार, 19 मई 2024 (15:01 IST)
Lok Sabha Elections 2024: देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की वोटिंग 20 मई को होने वाली है। वहीं लोगों को वोटिंग करने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। वहीं अब शाहरुख ने भी लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 
 
मुंबई की छह और महाराष्ट्र की सात अन्य सीट पर सोमवार को आम चुनाव के पांचवें चरण में मतदान होगा। शाहरुख ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में अपने प्रशंसकों और समर्थकों से भारतीय होने के नाते कर्तव्य निभाने की अपील की। ​​
 
शाहरुख खान ने लिखा, जिम्मेदार भारतीय नागरिक होने के नाते हमें इस सोमवार को महाराष्ट्र में मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। आइए हम भारतीय होने के नाते अपना कर्तव्य निभाएं और अपने देश के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए मतदान करें। आगे बढ़ें और अपने मतदान के अधिकार को बढ़ावा दें।
 
इससे पहले अभिनेता सलमान खान ने भी देश के लोगों से वोट डालने की अपील की थी। सलमान ने लिखा, चाहे कुछ भी हो, मैं साल के 365 दिन व्यायाम करता हूं और अब चाहे कुछ भी हो मैं 20 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहा हूं। इसलिए जो करना चाहते हैं करें, लेकिन वोट देने जाएं और अपनी भारत माता को परेशान ना करें..भारत माता की जय।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख