Hanuman Chalisa

17 साल बाद मधुर भंडारकर बनाएंगे इस हिट फिल्म का सीक्वल

Webdunia
मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित और एक्ट्रेस तब्बू स्टारर फिल्म 'चांदनी बार' ने अपनी रिलीज़ के बाद बहुत चर्चा बटोरी थी। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। खबर के मुताबिक इस फिल्म का सीक्वल बनने की उम्मीद है और यह इस वर्ष दिसंबर में शुरू कर दी जाएगी। 
 
फिल्म 'चांदनी बार' वर्ष 2001 में रिलीज़ हुई थी। इसके सीक्वल को भी मधुर भंडारकर निर्देशित करेंगे। साथ ही इसके निर्माता शैलेष आर सिंह हैं। इन सभी खबरों की पुष्टि निर्माता शैलेष ने ही की है। उन्होंने बताया मैं मधुर के साथ चांदनी बार 2 बनाने वाला हूं जिसके लिए मैं वास्तव में उत्साहित हूं। मैंने पहले ही फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। 
 
सूत्र ने भी इस बारे में बात करते हुए बताया कि मधुर ने इस फिल्म एक लिए काफी रिसर्च की है। 2005 में डांस बार्स पर बैन लगने पर मधुर ने पूरी जानकारी ली और अब वे इसी सब्जेक्ट पर फिल्म बनानी वाले हैं। उनके पास बहुत कंटेंट है और स्क्रिप्ट का काम भी शुरू हो चुका है। सब  कुछ फाइनल होने के बाद मधुर कास्ट पर काम करेंगे और फिल्म इस साल के अंत में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। 
 
2001 की इस क्राइम ड्रामा फिल्म में तब्बू और अतुल कुलकर्णी ने लीड रोल निभाया था। जिसमें मुंबई के अंडरवर्ल्ड, वेश्यावृत्ति, बार डांसर्स और गन क्राइम के बारे में बताया गया था। इस फिल्म में अनन्या खरे, राजपाल यादव, मिनाक्षी साहनी और विशाल ठक्कर भी थे। फिल्म को क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था और इसने चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जरीन खान का डॉक्टर बनने का था सपना, लेकिन किस्मत ने पहुंचा दिया बॉलीवुड

राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर सपनों के शहर मुंबई में इस दिन होगा लॉन्च

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' को CBFC की हरी झंडी, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने बॉक्सर बनकर अपने करियर को दिया नया पंच

TVF का जलवा बरकरार, सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 बना IMDb पर नंबर 1

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख