माधुरी दीक्षित ने किराए पर लिया अपार्टमेंट, हर महीने दे रहीं इतना रेंट!

Webdunia
बुधवार, 3 नवंबर 2021 (13:14 IST)
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भले ही अब फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन वह कई रियलिटी शोज में बतौर जज अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती रहती हैं। डॉ श्रीराम नेने से शादी के बाद माधुरी अमेरिका में बस गई थीं। लेकिन अब वह फिर से मुंबई में रहने लगी है। 
 
खबरों के अनुसार माधुरी दीक्षित ने हाल ही में मुंबई में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस अपार्टमेंट का माधुरी हर महीने करीब 12.5 लाख रुपए किराया चुका रही हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने 3 साल के लिए यह अपार्टमेंट किराए पर लिया है। 
 
यह अपार्टमेंट वर्ली के इंडियाबु्ल्स ब्लू में स्थित है। 29वें फ्लोर पर मौजूद माधुरी का यह अपार्टमेंट 5500 स्क्वायर फीट एरिया में फैला है। इस अपार्टमेंट के लिए माधुरी ने 3 करोड़ रुपये का डिपोजिट करवाया। इस प्रॉपर्टी के तहत उनके पास पांच कवर्ड कार पार्क्स हैं। 
 
बता दें कि माधुरी ने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचाई थी। शादी के वह करियर से ब्रेक लेकर यूएस में पति संग रहने चली गई थीं। हालांकि, कुछ समय बाद वो मुंबई लौट आई थीं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी चैप्टर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

सोनाक्षी सिन्हा की साइकोलॉजिकल थ्रिलर निकिता रॉय इस दिन सिनमाघरों में देगी दस्तक

जब वी मेट के लिए बॉबी देओल ने की थी खूब मेहनत, लेकिन उन्हें ही कर दिया गया बाहर

UK में धमाल मचाएंगे सलमान खान, द बॉलीवुड बिग वन यूके टूर का हुआ ऐलान

नसीरुद्दीन शाह की रिश्तेदार थीं सुरेखा सीकरी, जानिए दोनों के बीच का खास रिश्ता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख