भगवान शिव की परम भक्त हैं मदिराक्षी मुंडले, श्रावण के दौरान रखती हैं व्रत

Webdunia
शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (11:49 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पौराणिक शो विघ्नहर्ता गणेश अपने दर्शकों को पौराणिक कथाएं दिखाकर उनका बेहद प्यार हासिल कर रहा है। इस शो में पार्वती माता का किरदार निभा रहीं मदिराक्षी मुंडले ने बड़ी सहजता से अपना रोल निभाया है और इस रोल की बारीकियों को बखूबी पर्दे पर उभरा है। 

 
मदिराक्षी मुंडले ने हाल ही में बताया कि वो भगवान शिव की परम भक्त हैं और पूरे श्रावण मास के दौरान व्रत रखती हैं। अपने विचार बताते हुए मदिराक्षी कहती हैं, मैं बचपन से भगवान शिव की परम भक्त रही हूं। 
 
उन्होंने कहा, मैं हर श्रावण मास में व्रत रखती हूं और सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सलामती के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं यह भी मानती हूं कि विघ्नहर्ता गणेश में पार्वती माता का रोल निभाना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। मैं इस अवसर के लिए सभी की आभारी हूं।
 
आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि तुलसीदास के पुराने शिष्यों में से एक संत, नगर में आते हैं और सभी को उनके खिलाफ भड़काते हैं। वो सभी से कहते हैं कि तुलसीदास की कक्षा में ना जाएं क्योंकि वो असली शिक्षक नहीं हैं। ये सारी घटनाएं देखते हुए प्रभु महादेव और माता पार्वती हतप्रभ रह जाते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख