मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय करने जा रहे हैं शादी

Webdunia
शादियों के इस सीज़न में बॉलीवुड के कलाकारों की शादी या सगाई की खबरें लगातार आ रही हैं। अब खबर आई है मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती की। महाअक्षय जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि खबरें शादी की नहीं, उनके रोका सेरेमनी की हैं। 
 
महाअक्षय बॉलीवुड से संबंध रखते हैं लेकिन उनकी होने वाली वाइफ एक बिज़नेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। यह रोका सेरेमनी एक सप्ताह पहले मिथुन चक्रवर्ती के मुंबई वाले घर में हुई। इसमें परिवार के कुछ खास सदस्य ही मौजूद थे। शादी की डेट्स नहीं निकली हैं और यह अरेंज मैरिज होगी। 
 
रोका के साथ ही पूजा का भी आयोजन किया गया जो नए जोड़े के लिए रखी गई थी। परिवार के सदस्यों के अलावा परिवार से जुड़े कुछ मेहमान भी पूजा में शामिल हुए। फिलहाल रोका हुआ है और सगाई होना बाकी है। अभी कुछ भी तय नहीं है इसलिए सिर्फ डेट्स का इंतज़ार है। इस रोके की खबर अभी नहीं की गई। अनाउंसमेंट सगाई के वक़्त किया जाएगा। 
 
मिथुन और योगिता बाली के बेटे महाअक्षय चक्रवर्ती ने फिल्म 'जिमी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा उन्होंने बंगाली फिल्मों में भी किस्मत आजमाई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

Aranmanai 4 में राशि खन्ना की एक्टिंग की हो रही जमकर तारीफ

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख