महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर, कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन

Webdunia
शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (17:17 IST)
कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद देश के कई राज्यों में सिनेमाघर दोबारा खुल चुके हैं। लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी है जहां थिएटर्स नहीं खुले हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र का नाम भी शामिल था। दर्शक लंबे समय से महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने का इंतजार कर रहे थे।

 
वहीं अब कोरोनावायरस की दूसरी लहर का भीषण प्रकोप झेलने के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में सिनेमाघर खोलने की अनुमति मिल गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सचिवालय ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि राज्य में 22 अक्टूबर से कोविड गाइडलाइन के तहत फिर से पिक्चर हॉल और थिएटर खोले जाएंगे। 
 
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सिनेमा और नाटकों से जुड़े कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, मल्टीप्लेक्सेस और सिनेमा हॉल के मालिकों के साथ एक अहम मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने सिनेमाहॉल और थिएटर्स शुरू करने का फैसला किया। राज्य में करीब डेढ़ साल से थिएटर्स बंद थे।
 
सिनेमाघरों को खोलने के लिए मानक संचलन प्रक्रिया से जुड़े निर्देश राज्य के प्रशासनिक अधिकारी जल्द ही जारी करेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने बीते दिन राज्य के स्कूलों को 4 अक्टूबर से और धार्मिक स्थानों को 7 अक्टूबर से खोलने के निर्देश जारी किए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सिनेमाघरों के बाद अब पुष्पा 2 द रूल ने OTT पर भी मचाया तहलका, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

सुनील दर्शन की अंदाज 2 का टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में दिखेगी फ्रेश जोड़ी

सुनील दत्त ने रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा में निभाई थी स्पेशल एडवाइजर की भूमिका, दिया अहम योगदान

रोडीज के सेट पर बेहोश हुईं नेहा धूपिया, बताया अब कैसी है तबीयत

रैपर रफ्तार ने रचाई दूसरी शादी, फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा संग लिए साफ फेरे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख