'सड़क' में किन्नर के किरदार को लेकर महेश भट्ट का खुलासा

Webdunia
संजय दत्त की 1991 में आई फिल्म 'सड़क' के सीक्वेल 'सड़क 2' की अनाउंसमेंट हो चुकी है और फिल्म के लिए कास्ट बहुत उत्साहित है। ऐसे में रोज़ फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई खबर सामने आ ही जाती है। इस बार एक मज़ेदार खुलासा हुआ है। 
 
'सड़क' में संजय दत्त और पूजा भट्ट सहित कई कलाकार शामिल थे। इसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। अब महेश दोबारा इसका सीक्वेल बना रहे हैं। फैंस आखिर उत्साहित क्यों ना हों। महेश भट्ट ने फिल्म की कास्ट, कहानी, निर्देशन, गानों सभी पर बारीकी से काम किया था और इसी वजह से फिल्म हिट रही थी। 
 
अब फिल्म के सीक्वेल की चर्चा चल रही है। ऐसे में पुरानी बातें तो याद आएंगी ही। हाल ही में खुलासा हुआ है कि 'सड़क' में एक किरदार को संजय दत्त ने रचा था। फिल्म में महारानी नाम की एक किन्नर का किरदार था। जिसे सदाशिव अमरापुरकर ने निभाया था। यह एक विलेन का किरदार था, जिसे फिल्म के लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। 
 
खास बात यह थी कि यह पहली बार था जब फिल्मफेयर ने नेगेटिव कैटेगरी को शामिल किया था। यह शायद सदाशिव अमरापुरकर की शानदार एक्टिंग के लिए ही रखा गया था। इसे भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। महेश ने बताया कि इस किरदार को फिल्म से संजय ने जोड़ा था। महेश ने बताया कि जब वे 'सड़क' की कहानी पर काम कर रहे थे तब एक दिन संजय दत्त ने उन्हें बताया कि जब वे ड्रग के शिकार थे तब अक्सर स्लम एरिया में जाया करते थे। वहां वे एक किन्नर को देखा करते थे जो महिला के कपड़े पहनता था। वहां सभी लोग उससे डरते थे। इसी से महेश को इस किरदार को फिल्म में लेने का विचार आया। 
 
महेश ने फिल्म में विलेन को किन्नर बनाया। हालांकि यह किरदार आसान नहीं था लेकिन सदाशिव ने अपनी मेहनत से इसे शानदार और यादगार बना दिया। इसका खुलासा महेश भट्ट ने अपने जन्मदिन की पार्टी में किया। पार्टी में महेश की दोनों बेटियों आलिया और पूजा के अलावा 'सड़क 2' की कास्ट भी शामिल थी। इसमें संजय दत्त और आदित्य राय कपूर भी शामिल थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

भाबीजी घर पर हैं के विभूति नारायण बोले शूटिंग के बीच में भी करता हूं ये काम और रहता हूं फिट

कमल हासन के बयान से कर्नाटक हाई कोर्ट नाराज, येदियुरप्पा ने की माफी की मांग

मशहूर रैपर ड्रेक ने IPL 2025 के Final में लगाया RCB पर 6.41 करोड़ रुपए का दांव

क्या अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' से होगी वापसी या खत्म हो गया 'खिलाड़ी' का खेल?

इस्लामाबाद में सनसनी: TikTok स्टार सना यूसुफ की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख