वेकेशन मनाने अकेले निकले अर्जुन कपूर, क्या मलाइका अरोरा से हुआ ब्रेकअप!

WD Entertainment Desk
शनिवार, 19 अगस्त 2023 (11:52 IST)
Arjun Kapoor Malaika Arora Breakup rumours: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक है। अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती रहती हैं। अर्जुन और मलाइका सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। लेकिन अब यह कपल अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में आ गया है।
 
अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरों को तब हवा मिली जब एक्टर ने अकेले वेकेशन एंजॉय करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में मलाइका को न देखकर लोग एक बार फिर उनके ब्रेकअप के कयास लगाने लगे हैं। इन तस्वीरों पर एक्ट्रेस ने किसी तरह का रिएक्शन भी नहीं दिया। जिससे इन कयासों को और बल मिलने लगा है।
 
तस्वीरों में अर्जुन कपूर किसी खास लोकेशन पर अकेले ही वक्त बिताते दिख रहे हैं। वह कभी स्विमिंग पूल में, कभी खाना खाते तो कभी फोन में अपना वक्त बिताते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी छोटी है, वीकेंड्स लंबा बनाएं।'
 
फैंस तस्वीरों पर कमेंट करके पूछ रहे हैं‍ कि आखिर इन मलाइका अरोड़ा क्यों नहीं दिख रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'क्या उनका ब्रेकअप हो चुका है।' 
 
इससे पहले भी अर्जुन और मलाइका के बेक्रअप की अफवाह जमकर वायरल हुई थी। बाद में दोनों ने साथ में रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके इसपर ब्रेक लगा दिया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हीरो ही नहीं विलेन का रोल निभाकर भी जॉन अब्राहम ने लूटी वाहवही

श्रद्धा कपूर का बॉस लेडी अवतार, तस्वीरें शेयर करके फैंस से पूछा यह सवाल

संगीत जगत से दुखद खबर आई सामने, शास्त्रीय गायक पंडित संजय राम मराठे का निधन

जाकिर हुसैन के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, सेलेब्स ने जताया शोक

सलमान खान के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा तोहफा, रिलीज होगा सिकंदर का टीजर!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

भूल भुलैया 3 मूवी रिव्यू: हॉरर और कॉमेडी का तड़का, मनोरंजन से दूर भटका

सिंघम अगेन फिल्म समीक्षा: क्या अजय देवगन और रोहित शेट्टी की यह मूवी देखने लायक है?

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म समीक्षा: टाइटल जितनी नॉटी और फनी नहीं

जिगरा फिल्म समीक्षा: हजारों में एक वाली बहना

Devara part 1 review: जूनियर एनटीआर की फिल्म पर बाहुबली का प्रभाव

अगला लेख