Publish Date: Thu, 12 Sep 2024 (11:35 IST)
Updated Date: Thu, 12 Sep 2024 (13:29 IST)
Malaika Arora post : एक्ट्रेस मलाइका अरोरा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मलाइका के पिता अनिल कुलदीप मेहता का बुधवार सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या की है। इस घटना के बाद से एक्ट्रेस के परिवार का बुरा हाल है।
पिता की मौत के वक्त मलाइका अरोरा पुणे में थी। इस घटना की खबर मिलते वह तुरंत ही मुंबई लौट आईं। वहीं मलाइका ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया है। उन्होंने इस मुश्किल समय में प्राइवेसी की अपील की।
मलाइका अरोरा ने लिखा, हमें अपने प्यारे पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है। वह एक जेंटल सोल, एक समर्पित नाना, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे। हमारा परिवार इस समय गहरे सदमे में है, और हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से गोपनीयता का अनुरोध करते हैं।
एक्ट्रेस ने लिखा, हम आपकी समझदारी, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं। आभार के साथ, जॉयस, मलाइका, अमृता, शकील अरहान अजान, रेयान, कैस्पर एक्सल, डफी और बडी। पोस्ट में मलाइका के पिता की तस्वीर भी दिख रही है। इसके साथ ही उनका नाम 'अनिल कुलदीप मेहता' लिखा हुआ है।
पहले मीडिया रिपोर्ट्स में मलाइका के पिता का नाम अनिल अरोरा बताया जा रहा था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया है कि उनके पिता का नाम अनिल कुलदीप मेहता था। इससे कई सोशल मीडिया यूजर्स भ्रमित हो गए हैं। कई यूजर्स मलाइका अरोरा के पिता के सरनेम को लेकर कमेंट कर सवाल कर रहे हैं।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें