Hanuman Chalisa

अर्जुन संग अपने रिश्ते पर मलाइका बोली, मुझे जवाब देने में शर्म नहीं आती

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर के अफेयर के किस्से सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों दोनों को कई मौकों पर एक-साथ देखा गया हैं और तब से चर्चा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। लेकिन मलाइका और अर्जुन की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। 
 
हाल ही में मलाइका ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी की खबरों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। मलाइका ने कहा कि मैं कभी पर्सनल सवालों का जवाब नहीं देती। इसलिए नहीं कि मुझे जवाब देने में शर्म आती है या फिर कुछ और, बल्कि सिर्फ इसलिए कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ को डिस्कस करने को लेकर कम्फर्टेबल नहीं हूं।
 
उन्होंने कहा कि मेरी जिंदगी में जो कुछ भी है, सभी को इस बारे में पता है। मुझे इसे लेकर बात करने की जरूरत नहीं। मैं अपनी लाइफ इंजॉय कर रही हूं- यह बेहद खूबसूरत और बेशकीमती है।
 
खबरों के अनुसार मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों कई बार पब्लिकली हाथों में हाथ डाले साथ नजर आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे मलाइका अरोरा से उनके बर्थडे ट्रिप के बारे में पूछ रहे हैं। मलाइका से जब करन ने पूछा कि उनका ट्रिप कैसा रहा तो मलाइका कहती हैं कि ये खुशियों से भरा था।
 
मलाइका ने पिछले साल अरबाज खान से तलाक लिया था। अरबाज भी इन दिनों अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ शादी करने की तैयारी करने में लगे हुए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख