Biodata Maker

केआरके के खिलाफ कोर्ट पहुंचे मनोज बाजपेयी, दर्ज कराई मानहानि की शिकायत

Webdunia
बुधवार, 25 अगस्त 2021 (10:54 IST)
खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान यानि केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेते नजर आते रहते हैं। इस वजह से वह कई बार मुसिबत में भी फंस जाते हैं। बीते दिनों सलमान खान ने केआरके के खिलाफ उनकी छवि धुमिल करने का आरोप लगाते हुए मानहानि का केस दर्ज करवाया था।

 
वहीं अब बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने केआरके के लिए इंदौर की जिला अदालत में मानहानि का केस दर्ज करवाया है। इस बात की जानकारी मनोज बाजपेयी के वकील परेश एस जोशी ने दी है। खबरों के अनुसार केआरके ने कथित तौर पर मनोज बाजपेयी के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किया था।
 
वकील परेश एस जोशी मे कहा कि एक्टर की तरफ से कोर्ट के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने कमाल आर खान के द्वारा पेश किए गए एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर शिकायत पेश की गई। इस शिकायत में केआरके के खिलाफ धारा 500 के तहत मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की गुहार लगाई गई है।
 
जोशी के मुताबिक मनोज बाजपेयी इस शिकायत के सिलसिले में इंदौर की अदालत के सामने मंगलवार को उपस्थित हुए। उन्होने केआरके के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराया। इस मामले की अगली सुनवाई अब 4 सितंबर को होगी। फिलहाल इस मामले पर केआरके की तरफ से प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' का हिस्सा बनेंगे बिल गेट्स, स्मृति ईरानी बोलीं- भारतीय मनोरंजन में यह ऐतिहासिक पल

किस किसको प्यार करूं 2 की रिलीज डेट आई सामने, कपिल शर्मा की दुल्हनें बनेंगी ये हसीनाएं

करीना कपूर से लेकर जाह्नवी कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने कॉर्सेट साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा

आलिया भट्ट से माधुरी दीक्षित तक, पिंक साड़ियों में इन एक्ट्रेस का दिखा सदाबहार स्टाइल, देखिए तस्वीरें

प्रभास के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, पीरियड ड्रामा फिल्म 'फौजी' से एक्टर का फर्स्ट लुक रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख