तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, सबूत नहीं मिलने पर पुलिस ने दी क्लीन चिट

Webdunia
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने पिछले साल सिंतबर में नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। जिसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में मीटू अभियान की लहर दौड़ पड़ी थी। तनुश्री ने कहा था कि 10 साल पहले फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनके साथ बदसलूकी हुई थी। इसके बाद तनुश्री ने नाना के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेश में छेड़छाड़ और बदसलूकी का केस भी दर्ज करवाया था। 
 
मुंबई पुलिस ने मामले की जांच की। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस को जांच में नाना पाटेकर के खिलाफ किसी तरह के सबूत नहीं मिले हैं। इस केस में पुलिस ने बी समरी के तहत चार्जशीट फाइल किया है। इसका मतलब ये है कि लगाए गए आरोपो में कोई तथ्य नहीं मिला है। 
 
हालांकि अब ये कोर्ट के ऊपर है कि वो इस चार्जशीट को स्वीकार करता है या दोबारा इस मामले की जांच का आदेश देता है। दस साल पुराने वाकये को याद करते हुए तनुश्री ने पिछले साल एक इंटरव्यू में बताया था- 'सभी को पता था कि नाना पाटेकर का रवैया औरतों के प्रति क्रूर और अपमानजनक है, सबको पता था कि मेरे साथ गलत हुआ लेकिन किसी ने मेरा साथ नहीं दिया।

तनुश्री ने मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्या पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। तनुश्री का कहना था कि वो दो मुंहे हैं, उन्हें सब पता था लेकिन उन्होंने मेरा साथ देने की बजाय नाना पाटेकर का ही साथ दिया। 
 
तनुश्री के आरोप के बाद भारत में मीटू मूवमेंट की शुरुआत हो हो गई थी। जिसके बाद कई महिलाओं ने समाने आकर अपने साथ हुए अत्याचार पर आवाज़ उठाई थी। इस मूवमेंट में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था।

सम्बंधित जानकारी

मराठा आंदोलन में फंसी कपिल शर्मा शो की एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती, कहा- मुंबई में पहली बार लगी डर

करीना कपूर क्यों अलग हो गई थीं रितिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से?

बॉक्स ऑफिस पर 'परम सुंदरी' का मॉडरेट प्रदर्शन, वीकेंड कलेक्शन 28.48 करोड़ रुपये

रेड कटआउट ड्रेस में दिशा पाटनी का सुपर बोल्ड लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज

हीरो नहीं, शेफ अजय देवगन: काजोल ने बताया किचन का राज, पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाओगे

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख