dipawali

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर मीका सिंह ने कहा पंजाबी होने पर आ रही है शर्म

Webdunia
सोमवार, 30 मई 2022 (12:20 IST)
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री सकते में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है। 29 अप्रैल को सिद्धू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। एक दिन पहले ही आम आदमी पाटी ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी और इसके तुरंत बाद उनका खून हो गया। सिद्धू ने हाल ही में पंजाब में हुए विधान सभा चुनाव में मानसा से कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ा था और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 
 
गायक मीका सिंह बेहद दु:खी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया- मुझे पंजाबी होने पर हमेशा गर्व होता है, लेकिन आज ऐसा कहते हुए शर्म आ रही है। एक युवा और प्रतिभाशाली लड़के की हत्या कर दी गई। वह बहुत लोकप्रिय था और उसका भविष्य सुनहरा था। उन्हें पंजाब में पंजाबी ने मार दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। मेरा पंजाब सरकार से अनुरोध है कि हत्यारों को पकड़ कड़ी कार्रवाई करे। 
 
 
मीका ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे सिद्धू मूसेवाला के साथ नजर आ रहे हैं। मीका ने यह भी लिखा है कि सिद्धू आप बहुत जल्दी चले गए, लेकिन लोग हमेशा आपको याद करेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बॉलीवुड एक्टर असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन

निर्देशक नहीं इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, स्विट्जरलैंड सरकार ने लगवाई है 250 किलो की कांस्य प्रतिमा

कभी दिन के 120 रुपए कमाती थीं मोनालिसा, कड़े संघर्ष के बाद बनाई इंडस्ट्री में पहचान

बॉलीवुड के रिबेल स्टार थे शम्मी कपूर, अभिनय की नई शैली की थी विकसित

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख