कंगना रनौट की 'इमरजेंसी' से सामने आया मिलिंद सोमन का फर्स्ट लुक, निभाएंगे यह किरदार

Webdunia
गुरुवार, 25 अगस्त 2022 (12:51 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आनेवाली हैं। वहीं फिल्म से अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।

 
फिल्म में अनुपम खेर जयप्रकाश नायरायण, श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी और महिमा चौधरी पुपुल जयकर की भूमिका में नजर अएंगी। वहीं अब इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। फिल्म से मिलिंद सोमन का फर्स्ट लुक सामने आया है। 
 
फिल्म 'इमरजेंसी' में मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका में नजर आने वाले हैं। कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से मिलिंद का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर में वह दमदार अंदाज में दिख रहे है।  
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 'मैं आपके सामने मिलिंद सोमन को सैम मानेकशॉ के किरदार में पेश करती हूं। भारत-पाक युद्ध के दौरान भारत की सीमाओं को बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सैम, जिनकी सेवा उनकी ईमानदारी के रूप में प्रतिष्ठित थी। आपातकाल में आकर्षक युद्ध नायक और एक दूरदर्शी नेता।'
 
फिल्म 'इमरजेंसी' की बात करें तो इसमें इंदिरा गांधी के शासन के दौरान 'आपातकाल' को लेकर लिए गए फैसले को दिखाया जाएगा। इस फिल्म को कंगना प्रोड्यूस और निर्देशित भी कर रही हैं। यह फिल्म 25 जून 2023 को रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, मीर फाउंडेशन के जरिए 1,500 परिवारों तक पहुंचा रहे रिलीफ किट्स

अनुपमा : पहली बार मां के खिलाफ उतरेंगी अद्रिजा रॉय, डांस मुकाबले को लेकर जताई भावनाएं

दुलकर सलमान की फिल्म DQ41 में हुई पूजा हेगड़े की एंट्री, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान

आमिर खान-उर्मिला मातोंडकर की रंगीला तीन दशक के बाद फिर से सिनेमाघरों में देगी दस्तक

ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमति के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे उनकी तस्वीरें और वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख