मिनिषा लांबा की 5 साल में ही टूट गई शादी, लिया तलाक

बॉलीवुड के‍ लिए एक और ऐसी खबर है जो अच्छी नहीं कही जा सकती। फिल्म एक्ट्रेस मिनिषा लांबा की शादी टूट गई है। यह शादी महज 5 साल ही टिक पाई। उनका अपने पति रयान थाम से तलाक हो गया है।

Webdunia
मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (13:23 IST)
मिनिषा ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वे कानूनी तौर पर रयान से अलग हो गई हैं। पिछले कुछ महीनों से खबरें आ रही थीं कि मिनिषा और उनके पति के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों की शादी में दरार आ गई है। बताया जाता है कि 2018 से ही दोनों ने अलग रहना शुरू कर दिया था। 
 
इस सिलसिले में हाल ही में मिनिषा ने एक इंटरव्यू दिया और कहा कि ये बातें सही हैं और उनका तलाक भी हो गया है। 'रयान और मैं अलग हो चुके हैं।' मिनिषा ने कहा। 


 
रयान एक बिज़नेसमैन हैं। होटल का उनका व्यवसाय है। वर्ष 2013 में दोनों की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई। जान-पहचान दोस्ती में और दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। 
 
दो साल तक डेटिंग करने के बाद 6 जुलाई 2015 को मिनिषा ने रयान के साथ शादी कर ली। यह शादी गुपचुप तरीके से की गई थी और किसी को भनक नहीं लगने दी। सिर्फ करीबी लोग इसमें शामिल थे। 

Photo : Instagram

 
35 वर्षीय मिनिषा ने फिल्म 'यहां' से बॉलीवुड में कदम रखा था जो 2005 में रिलीज हुई थी। इसके बाद वे रणबीर कपूर की हीरोइन के रूप में 'बचना ऐ हसीनों' (2008) में भी दिखाई दी, लेकिन उनका करियर रफ्तार नहीं पकड़ पाया। बिग बॉस सीज़न 8 में भी वे नजर आई थीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख