Hanuman Chalisa

सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- डिप्रेशन में हूं, समझ नहीं आता क्या करूं?

Webdunia
मंगलवार, 4 अगस्त 2020 (12:23 IST)
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या वाला केस दिन पर दिन उलझता जा रहा है। दरअसल सुशांत के परिवार ने इस आत्महत्या को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सभी इनके जवाब जानना चाहते हैं। सुशांत के फैंस अलग परेशान हैं। नाराज हैं। सवाल पूछ रहे हैं। 
 
बॉलीवुड में नेपोटिज्म को इसका जवाबदार बताया जा रहा है। कुछ लोग सुशांत की मानसिक परेशानी को इसका जिम्मेदार बता रहे हैं। रिया चक्रवर्ती का नाम भी लगातार इस मामले में लिया जा रहा है। 
 
बहरहाल, फिल्ममेकर रूमी जाफरी उन चंद लोगों में से हैं जिन्हें सुशांत के अंतिम दिनों में उनसे बात करने का मौका मिला। सुशांत को लेकर रूमी एक फिल्म प्लान कर रहे थे और इस सिलसिले में उनकी मुलाकात और बातें सुशांत से होती रहती थी। 
 
रूमी के अनुसार उन्हें कभी भी नहीं लगा कि सुशांत मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है। रूमी के अनुसार सुशांत ने उनसे खुद कहा था कि मैं डिप्रेस्ड रहता हूं। क्या करूं कुछ समझ में नहीं आ रहा। 
 
रूमी के अनुसार उन्होंने सुशांत को समझाया भी था कि उनके पास डिप्रेस्ड होने की कोई वजह नहीं है। वे हैंडसम हैं। डिमांड में हैं। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे बड़ी हिट रही थी। 
 
रूमी के अनुसार सुशांत के मेंटल स्टेट के बारे में रिया ने भी उन्हें बताया था। उनका इलाज चल रहा था और सुशांत की जिंदगी कोई नहीं ले सकता था। 
 
 
 
एक ओर बात कही जा रही है कि सुशांत ने जब आत्महत्या की तो उनके शव को लेने के लिए दो एंबुलेंस क्यों आई? इस बारे में खुलासा किया है एंबुलेंस के मालिक राहुल ने। 
 
राहुल ने अनुसार सुशांत के सुसाइड वाले दिन वह गांव में था। इसलिए एम्बुलेंस लेकर उनका भाई अक्षय, सुशांत के घर पहुंचा। जब वह सुशांत के घर पहुंचा तो बॉडी पहले से नीचे उतरी हुई थी। 
 
एम्बुलेंस कर्मी उनकी बॉडी को स्ट्रेचर पर लिटाकर बिल्डिंग नीचे लाए। सुशांत की बॉडी उस एम्बुलेंस में फिट नहीं हो रही थी क्योंकि एम्बुलेंस की व्हीलचेयर में कुछ दिक्कत थी। 
 
राहुल ने तुरंत दूसरी एम्बुलेंस का इंतजाम किया जिसमें सुशांत की बॉडी को ले जाया गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को धमकी भरे कॉल भी आ रहे हैं। 
 
सुशांत की बॉडी उनके घर से 8 किलोमीटर दूरी कूपर अस्पताल ले जाई गई। इस पर भी सवाल हैं। पूछा जा रहा है कि जब सुशांत के घर के नजदीक कई अस्पताल थे तो इतनी दूर क्यों ले जाया गया? 
 
इसका जवाब कपूर अस्पताल के डीन ने दिया है। उनका कहना है कि कपूर अस्पताल महाराष्ट्र सरकार का अस्पताल है इसलिए बॉडी को यहां लेकर पोस्टमॉर्टम किया गया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान को कैसे मिली थी अपनी पहली फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी', सालों बाद निर्देशक ने किया खुलासा

इंडियन आइडल 16 : विशाल ददलानी ने साझा की प्रेरक कहानी, बताया किस से मिली उन्हें म्यूजिक के लिए प्रेरणा

द बैटल ऑफ शत्रुघाट का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, गुरमीत चौधरी-आरुषि निशांक रचेंगे शाही प्रेम की जादुई कहानी

दिलबर की आंखों का' गाने में नोरा फतेही ने लगाई स्क्रीन पर आग, थाम्मा के पार्टी एंथम में बिखेरा जलवा

व्हाइट साड़ी में मौनी रॉय का दिलकश अंदाज, ट्रेडिशन लुक से जीत लिया फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख