Biodata Maker

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत अचानक हुई खराब, सीने में दर्द उठने के बाद अस्पताल में कराया भर्ती

फिलहाल मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत कैसी है इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है

WD Entertainment Desk
शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (12:13 IST)
Mithun Chakraborty health : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। खबरें आ रही है कि 10 फरवरी की सुबह मिथुन चक्रवर्ती के सीने में अचानक दर्द उठा और उन्हें बेचेनी महसूस हुई। इसके बाद उन्हें तुरंत कोलकता के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे हैं। बताया जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती असहज महसूस कर रहे थे। तबीय बिगड़ने से पहले उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। अस्पातल में उनका इलाज किया जा रहा है। 

ALSO READ: दलजीत कौर की दूसरी शादी में भी आई दरार, सोशल मीडिया पर डिलीट किए पति के फोटो
 
फिलहाल मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत कैसी है। इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। एक्टर के फैंस चिंति हैंऔर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। 
 
बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा था कि ये पुरस्कार पाकर खुश हूं। मैं सभी का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने अपना ये अवॉर्ड फैंस को डेडिकेट किया। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो मिथुन चक्रवर्ती आखिरी बार सुमन घोष की बंगाली फिल्म 'काबुलीवाला' में नजर आए थे। इससे पहले वह विवेक अग्निहोत्रीकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' में दिखें थे। फिलहाल इनका कोई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में नहीं हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह ने 'कांतारा' में दिखाई देवी को बताया भूत, उड़ाया मजाक! भड़के यूजर्स

घर का रेनोवेशन करवाते वक्त हादसे में गई मशहूर हॉलीवुड एक्टर की जान

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की चमकी किस्मत, सलमान खान के साथ जल्द करेंगे काम!

Bigg Boss 19: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- हमने एक सितारे को खो दिया...

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची 'सितारे ज़मीन पर' की गूंज, समय रैना को डिस्लेक्सिक व्यक्तियों को शो पर होस्ट करने का दिया आदेश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख