Hanuman Chalisa

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय पर रेप और धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

Webdunia
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती जिनकी 7 जुलाई को शादी होने वाली है बुरे फंस गए हैं। भोजपुरी और हिंदी फिल्म की एक एक्ट्रेस ने महाक्षय पर बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। साथ में मिथुन की पत्नी योगिता बाली पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 
 
इस अभिनेत्री का कहना है कि उसके चार साल से महाक्षय से संबंध है। महाक्षय उन्हें शादी का झूठा दिलासा देते रहे और दोनों में कई बार शारीरिक संबंध भी बने। वह प्रेग्नेंट भी हो गई। 
 
महाक्षय को जब यह पता चला तो उन्होंने एक दवाई इस अभिनेत्री को खिलाई जिससे मिसकैरिज हो गया। महाक्षय की मां योगिता बाली को जब यह बात पता चली तो उन्होंने भी इस अभिनेत्री को धमकी दी। 
 
अदालत ने बेगमपुर पुलिस को आईपीसी की धारा 90, 375, 114-A, 415, 25 के तहत मामला दर्ज करने को कहा है। इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट अभी आना बाकी है। 
 
महाक्षय ने 2008 में फिल्म 'जिम्मी' से अपना करियर शुरू किया था और आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर वे 2015 में फिल्म 'इश्केदारियां' में नजर आए थे। 
 
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि महाक्षय ने सगाई की है और वे 7 जुलाई को शादी करने वाले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख