Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिर मुश्किल में फंसे साजिद खान, मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप

हमें फॉलो करें फिर मुश्किल में फंसे साजिद खान, मॉडल ने लगाया यौन शोषण का आरोप
, शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (13:13 IST)
साल 2018 में चले #MeToo मूवमेंट के दौरान निर्देशक साजिद खान पर कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद साजिद खान का नाम उनकी फिल्म हाउसफुल 4 के डायरेक्टर से हटा दिया गया था। अब एक मॉडल पाउला ने साजिद पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

 
मॉडल पाउला ने अब इंस्टाग्राम पर साजिद के खिलाफ कई बातें लिखी हैं। पाउला ने अपने पोस्ट में सबसे पहले इतने समय तक चुप रहने की वजह बताते हुए लिखा कि उनके पास कोई डॉगफादर नहीं है और उन्हें परिवार के लिए कमाना था। इसलिए उन्होंने साजिद के खिलाफ कुछ नहीं बोला।
 
लेकिन अब उनके पैरेंट्स साथ नहीं है। ऐसे में वो खुलकर बोल सकती हैं। उन्होंने बताया कि जब वो 17 साल की थी तब साजिद खान ने उनके साथ गंदी बातें की और छूने की कोशिश की।
 
पाउला ने बताया कि हाउसफुल में रोल के लिए साजिद ने उन्हें कपड़े उतारने को कहा था। उन्होंने कहा, साजिद ने ना जाने कितनी लड़कियों के साथ ऐसा व्यवहार किया होगा। ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। सिर्फ इसलिए नहीं कि ये कास्टिंग काउच है बल्कि ये लोगों के सपने भी चुराते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में बड़ा झटका, नहीं मिली जमानत