Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इलियाना डिक्रूज ने फिर दिखाई अपने होने वाले बच्चे के पिता की झलक, डॉगी को प्यार करते आए नजर

Advertiesment
हमें फॉलो करें इलियाना डिक्रूज ने फिर दिखाई अपने होने वाले बच्चे के पिता की झलक, डॉगी को प्यार करते आए नजर

WD Entertainment Desk

, रविवार, 2 जुलाई 2023 (17:28 IST)
Ileana Dcruz Boyfriend: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही हैं। इलियाना बिन शादी के मां बनने वाली हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर करती हैं। हर कोई इलियाना से उनके होने वाले बच्चे के पिता के बारे में जानना चाहता है।
 
बीते दिनों इलियाना ने अपने बॉयफ्रेंड की एक झलक फैंस के साथ शेयर की थी। हालांकि तस्वीर में उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने मिस्ट्री मैन के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में इलियाना के बॉयफ्रेंड को उनके प्यारे डॉगी के साथ देखा जा सकता है। 

webdunia
हालांकि, तस्वीर में मिस्ट्री मैन का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'पपी लव।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 
 
बता दें कि इलियाना ने इस साल अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। हाल ही में इलियाना ने अपने बेबीमून से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह अपने मिस्ट्री मैन संग अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही थीं। उन्होंने अपने पार्टनर की पहचान सीक्रेट रखी हुई है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अर्जुन कपूर की भाभी दूसरी बार बनीं मां, अंतरा मोतीवाला ने दिया बेटे को जन्म