डिक्की सिन्हा का खुलासा, मौसमी चटर्जी ने बेटी का चेहरा तक नहीं देखा, न अंतिम संस्कार में हुईं शामिल

Webdunia
बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (16:06 IST)
बॉलीवुड अदाकार मौसमी चटर्जी की बेटी पायल सिन्हा का 13 दिसंबर को निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि पायल जुवेनाइल डायबिटीज से पीड़ित थीं। साल 2017 से ही उनका इलाज चल रहा था।


साल 2010 में मौसमी ने पायल की शादी बिजनेसमैन डिक्की सिन्‍हा से कराई थी। बीते साल नवंबर में मौसमी ने अपने दामाद पर बेटी का ध्‍यान नहीं रखने का आरोप लगाया था। उन्‍होंने डिक्की सिन्‍हा पर केस भी कर दिया था।


अब पायल के निधन के बाद डिकी सिन्‍हा ने अपना पक्ष रखा है और कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक इंटरव्यू में मौसमी चटर्जी के दामाद ने कहा, 'मुझे मेरी पत्‍नी से कोई प्रॉब्‍लम नहीं थी। मेरी पत्‍नी आखिरी सांस तक मेरे साथ थी। मुझपर लापरवाही का इलजाम लगाकर केस किया गया था वह केस भी मैंने जीत लिया था।'
 
ALSO READ: Exclusive Interview : सलमान खान और दबंग 3 के बारे में सई मांजरेकर
 
डिक्की ने कहा कि मौसमी चटर्जी ने मेरी पत्‍नी पायल की मौत के बाद उसका चेहरा तक नहीं देखा। वो अंतिम संस्‍कार तक में शामिल नहीं हुईं। पायल के पिता और उसकी बहन मेघना अंतिम संस्‍कार में जरूर आए थे।

उन्‍होंने आगे कहा, ऐसा नहीं होना चाहिए था। उन्‍होंने पायल की बीमारी को एक मुद्दा बना दिया था। जबकि पायल की देखभाल को लेकर कुछ सेलीब्रिटीज ने मेरी प्रशंसा भी की थी। मौसमी चटर्जी की तरफ से ही लड़ाई शुरू हुई‍ थी जिसने सार्वजनिक रूप ले लिया था।

डिक्की ने बताया, पायल लगभग ढाई साल से कोमा में थी, लेकिन फिर उसकी हालात सुधरने लगी थी। हालांकि बाद में, उसकी नेफ्रो प्रणाली ने कई जटिलताओं को जन्म दिया। इस पूरी बीमारी के दौरान, उसका दो बार ऑपरेशन किया गया और एक बार मस्तिष्क की सर्जरी भी की गई थी।
 
उन्‍होंने कहा, पिछले 2 महीने से पायल अस्‍पताल में भर्ती थी, लेकिन मौसमी सिर्फ 5-5 मिनट के लिए सिर्फ 5 बार ही अस्‍पताल आईं। मेरे पास रिकॉर्डिंग है। मैंने कभी भी उन्‍हें पायल से मिलने के लिए मना नहीं किया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

120 बहादुर में दर्शकों को देखने मिलेंगे रेजांग ला के यह 5 हैरान कर देने वाले क्षण

छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहीं स्मृति ईरानी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 से पहला लुक आया सामने

पंचायत 5 का हुआ ऐलान, इस साल प्राइम वीडियो पर दस्तक देगा नया सीजन

बहते आंसुओं के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं नोरा फतेही, सोशल मीडिया पर दिया किसी करीबी के निधन का हिंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख