अक्षय कुमार करना चाहते थे धोनी वाली फिल्म, पर सुशांत को इसलिए चुना गया

Webdunia
सोमवार, 22 जून 2020 (12:42 IST)
अक्षय कुमार और फिल्म निर्देशक नीरज पांडे में बेहतरीन दोस्ती है। बेबी, स्पेशल 26, नाम है शबाना जैसी‍ फिल्में वे साथ में कर चुके हैं। 
 
नीरज जब महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' की प्लानिंग कर रहे थे तो यह बात अक्षय कुमार को भी पता चली। 
 
अक्षय कुमार ने कहा कि वे यह फिल्म करना चाहते हैं, लेकिन नीरज ने मना कर दिया। अक्षय की उम्र आड़े आ गई। 
 
नीरज ने अक्षय को समझाया कि वे टीनएज वाले पार्ट में मिसफिट लगेंगे। अक्षय को यह बात समझ में आ गई और उन्होंने फिल्म करने की जिद छोड़ दी। 
 
नीरज ने सुशांत सिंह राजपूत को इस रोल के लिए साइन किया। नीरज के इस चयन पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए क्योंकि लोगों को लग रहा था कि सुशांत इस महान खिलाड़ी की भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। 
 
बहरहाल अपनी मेहनत के जरिये सुशांत ने लोगों को गलत साबित किया। उन्होंने इस तरह से यह रोल निभाया कि फिल्म देखते समय लगता ही नहीं कि हम सुशांत को देख रहे हैं। ऐसा महसूस होता है कि हम धोनी को ही स्क्रीन पर देख रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, मीर फाउंडेशन के जरिए 1,500 परिवारों तक पहुंचा रहे रिलीफ किट्स

अनुपमा : पहली बार मां के खिलाफ उतरेंगी अद्रिजा रॉय, डांस मुकाबले को लेकर जताई भावनाएं

दुलकर सलमान की फिल्म DQ41 में हुई पूजा हेगड़े की एंट्री, मेकर्स ने किया आधिकारिक ऐलान

आमिर खान-उर्मिला मातोंडकर की रंगीला तीन दशक के बाद फिर से सिनेमाघरों में देगी दस्तक

ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमति के बिना इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे उनकी तस्वीरें और वीडियो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख