मुकेश खन्ना का बड़ा खुलासा, एकता कपूर ने ऑफर किया था ‘महाभारत’ में रोल, इस वजह से किया रिजेक्ट

Webdunia
गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (14:56 IST)
‘भीष्म पितामह’ और ‘शक्तिमान’ जैसे किरदारों के लिए प्रसिद्ध दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने एकता कपूर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने एकता कपूर पर ‘महाभारत’ की हत्‍या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि एकता ने डेली सोप के ऐक्‍टर्स के साथ शो बनाकर महाभारत को बर्बाद कर दिया। वहीं, मुकेश खन्ना ने खुलासा किया कि एकता कपूर ने उन्हें भी इस शो में एक रोल ऑफर किया था, जिसे उन्होंने करने से इनकार कर दिया था।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा, “एकता कपूर ने रॉनित रॉय को भीष्‍म पितामह का रोल दिया और वो अपना सिक्‍स पैक एब्‍स दिखा रहे थे। उन्होंने पॉप्‍युलर ऐक्‍ट्रेसेस को द्रोपदी और दूसरे रोल दिए। मैंने भीष्‍म पितामह का रोल करने से पहले 15 फिल्‍में की थीं। दाढ़ी और मूछों के साथ मैंने पूरा लुक टेस्ट दिया था। मैं ऑडिशन के आधार पर सलेक्ट हुआ था। यही कारण है कि ये कलाकार कहीं से भी अपने किरदार की तरह नहीं लिखे। महाभारत का सत्यानाश कर दिया था।”

एक्टर ने आगे कहा, “आपको जानकर आश्‍चर्य होगा कि मुझे एकता कपूर के प्रोडक्‍शन हाउस से फोन आया था। उन्होंने मुझे शांतनु (भीष्‍म पितामह के पिता) का रोल ऑफर किया था। मैंने तब उनसे कहा कि क्या आपको सच में लगता है कि मैं भीष्‍म का रोल करने के बाद अब शांतनु का कैरेक्टर निभाऊंगा? एकता कपूर ने महाभारत का मजाक बना दिया। उन्होंने सभी डेली सोप एक्टर्स को लेकर महाभारत बनाने की कोशिश की। उन्होंने जिन लोगों को चुना वो सिक्‍स पैक एब्‍स दिखा रहे थे, टैटू दिखा रहे थे।”
 

बता दें, लॉकडाउन में दूरदर्शन ने फिर से 90 के दशक के कई लोकप्रिय शो का प्रसारण शुरू किया है। रामानंद सागर का ‘रामायण’, बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’, सुपरहीरो सीरियल ‘शक्तिमान’ के साथ ‘जंगल बुक’ भी दूरदर्शन पर लौट आया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख