विरोध का असर, बेंगलुरु के बाद दिल्ली में मुन्नवर फारुकी का शो रद्द

Webdunia
शनिवार, 27 अगस्त 2022 (09:38 IST)
कंगना रनौट के रियलिटी शो 'लॉकअप' से लोकप्रियता हासिल करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। इन दिनों मुन्नवर के शोज का जमकर विरोध हो रहा है, इस वजह से कई शहरों में उनके शो को कैं‍सिल किया जा रहा है। 

 
बीते दिनों विरोध के बाद बेंगलुरु में मुन्नवर के शो को कैंसिल किया गया था। अब दिल्ली पुलिस ने मुनव्वर फारुकी को शो करने की अनुमति नहीं दी है। पुलिस की लाइसेंसिंग इकाई को आशंका है कि शो के आयोजन से शहर के सांप्रदायिक सौहार्द पर असर पड़ सकता है। 
 
मुन्नवर का शो दिल्ली में 28 अगस्त को होने वाला था। विहिप और भाजपा की तरफ से उनके इस शो का जमकर विरोध किया जा रहा था। विहिप ने पुलिस को लेटर लिख मुन्नवर के शो को कैंसिल करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर यह शो हुआ तो विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के सदस्य इसे लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
 
फारुकी अपने शो में हिंदू देवी देवताओं की हंसी उड़ाने व उनके बारे में अभद्र टिप्पणी को लेकर विवादों में रहे हैं। इस वजह से मुनव्वर को जेल तक जाना पड़ा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुबह डाइट फूड, रात को ड्रग्स! पहलाज निहलानी का बॉलीवुड पर तगड़ा वार, अक्षय कुमार को भी घेरा

कृष 4 को लेकर धमाकेदार अपडेट, रितिक रोशन का ट्रिपल रोल, प्रियंका चोपड़ा के साथ ये एक्ट्रेसेस भी आएंगी नजर!

भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी Ramayana, इतने हजार करोड़ रुपए है बजट

शेफाली जरीवाला ही हमेशा रहेंगी कांटा लगा गर्ल, अब कभी नहीं बनेगा इस गाने का सीक्वल, एक्ट्रेस की याद में मेकर्स का फैसला

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का मोशन पोस्टर रिलीज, निभाएंगे कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख