शादी के डेढ़ महीने बाद भी पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी का जश्‍न जारी, अब मुंबई में होगा रिसेप्शन

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (15:47 IST)
एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने 9 जुलाई 2022 को आगरा में कॉमन वेल्थ हैवी वेट विनर संग्राम सिंह से शादी रचाई थी। दोनों की शादी को डेढ़ महीने भले बीत गए हैं लेकिन जश्न का सिलसिला अब तक चल रहा हैं। आगरा में ग्रैंड वेडिंग, दिल्ली और अहमदाबाद में रिसेप्शन के बाद अब ये कपल मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करने वाला है।

 
इस रिसेप्शन पार्टी में टीवी हस्तियां तो मौजूद होंगी ही साथ ही राजनीतिक और खेल जगत के सितारें भी इन दोनो को आशीर्वाद देने जरूर पहुचेंगे। 27 अगस्त 2022 को मुम्बई के जुहू के क्लब-द मिलेनियम होटल में इनका रिसेप्शन रखा गया हैं। 
 
पायल और संग्राम की रिसेप्शन पार्टी के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी होंगे। हाल ही में संग्राम सिंह और पायल रोहतगी इनसे मिलने भी गए थे और संग्राम सिंह ने सोशल मीडिया पर फ़ोटो पोस्ट भी किया था। 
 
इसके अलावा महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर एकनाथ शिंदे के आने की भी आशंका जताई जा रही हैं। खेल जगत के महारथियों को संग्राम सिंह ने न्योता दिया हैं इसके अलावा टीवी जगत के कुछ सितारों की आने की उम्मीद भी जताई जा रही हैं।
 
एक्टर परेश रावल और डायरेक्टर संजय गुप्ता, एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, लारा दत्ता ने पायल और संग्राम को शादी की ढेरों सारी बधाइयां भी दी।
 
पायल और संग्राम पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। संग्राम सिंह ने रियलिटी शो 'लॉकअप' में पायल को शादी के लिए प्रपोज किया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेप केस में बढ़ी एजाज खान की मुश्किलें, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका

कान फिल्म फेस्टिवल में पारुल गुलाटी का धमाकेदार डेब्यू, बालों से बनी ड्रेस पहन रेड कारपेट पर बिखेरा जलवा

हेरा फेरी 3 से बाहर हुए बाबूराव, परेश रावल में बीच में छोड़ी फिल्म

Mission Impossible: द फाइनल रेकनिंग रिव्यू: आखिरी मिशन पर टॉम क्रूज और टीम ने फिर जीता दिल

असम की फेमस सिंगर गायत्री हजारिका का निधन, 44 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख