Hanuman Chalisa

रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ा दक्षिण भारत का यह स्टार

Webdunia
आलिया भट्ट की पिछली फिल्म 'राजी' और रणबीर कपूर की पिछली फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। ये दोनों कलाकार पहली बार 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम करने जा रहे हैं। इन दिनों दोनों के रोमांस के भी चर्चे हैं और आधी रात को आलिया के घर रणबीर जाते देखे गए। वहां पर उन्होंने आलिया और उनके डैड महेश भट्ट से लंबी बातचीत की। 
 
नागार्जुन भी जुड़े 
फिल्म ब्रह्मास्त्र में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। अब फिल्म से दक्षिण भारत का एक सुपरसितारा जोड़ा जा रहा है। नागार्जुन भी इस फिल्म में नजर आएंगे और उन्होंने 10 जुलाई से फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। 
 
15 साल बाद हिंदी फिल्म 
नागार्जुन 15 वर्ष बाद किसी हिंदी फिल्म में दिखाई देंगे। वे आखिरी बार 2003 में रिलीज हुई 'एलओसी कारगिल' में दिखाई दिए थे। वे लंबे समय से हिंदी फिल्म करना चाहते थे, लेकिन अच्छा ऑफर न मिलने के कारण यह संभव नहीं हो पाया था। 


 
खुदा गवाह कर चुके हैं अमिताभ और नागार्जुन 
नागार्जुन और अमिताभ बच्चन साथ में काम कर चुके हैं। 1992 में रिलीज हुई 'खुदा गवाह' में दोनों ने साथ काम किया था जिसका निर्देशन मुकुल एस. आनंद ने किया था। 1990 में नागार्जुन की पहली हिंदी फिल्म 'शिवा' प्रदर्शित हुई थी। 


 
सुपरहीरो की कहानी 
ब्रह्मास्त्र का निर्देशन रणबीर के खास दोस्त अयान मुखर्जी कर रहे हैं। उन्होंने रणबीर के साथ 'वेक अप सिड' और 'ये जवान है दीवानी' नामक हिट फिल्म बनाई है। उम्मीद है कि सफलता की है‍टट्रिक पूरी होगी। फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं और यह एक सुपरहीरो की कहानी है। मौनी रॉय की भी फिल्म में महत्वूपूर्ण भूमिका है। 15 अगस्त 2019 को यह फिल्म रिलीज होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख