Hanuman Chalisa

जवान असली हीरो... हम तो नकली हैं: नाना पाटेकर

Webdunia
नाना पाटेकर मुंहफट हैं और अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। किसी भी विषय पर अपनी राय देते समय वे फायदे या नुकसान के बारे में नहीं सोचते और यही वजह है कि फिल्म अभिनेताओं के बीच उनकी एक अलग पहचान है। 
हाल ही में उनके सामना पत्रकारों से हुआ। इस समय पत्रकारों के पास सबसे बढ़िया सवाल पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर है जिनकी वजह से बॉलीवुड दो भागों में विभाजित है। कुछ का मानना है कि कलाकारों के लिए क्या सरहद? ये राजनीति से दूर हैं और इन्हें भारतीय फिल्मों में काम देते रहना चाहिए। दूसरी ओर कुछ लोग खिलाफ हैं। उनका मानना है कि पाकिस्तान हमारे देश को नुकसान पहुंचा रहा है और अब समय आ गया है कि पाकिस्तानी कलाकारों को उनके देश भेज दिया जाए। इसी तरह का सवाल नाना से पूछा गया। 
 
नाना ने कहा- 'पाकिस्तानी कलाकारों की बात बाद में, पहले मेरा देश। इसके सिवाय मैं किसी को नहीं जानता और न ही जानना चाहूंगा। हम कलाकार देश के सामने खटमल की तरह इतने से हैं। हमारी कोई कीमत नहीं है।' 
 
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए नाना कहते हैं 'मैंने ढाई साल सेना में गुजारे हैं। ये जवान हमारे सबसे बड़े हीरो हैं, असली हीरो हैं। हम तो नकली लोग हैं। तुम इस पर मत ध्यान मत दो कि हम क्या मोल रहे हैं। तुम्हें समझ आ ही गया होगा कि मैं किसकी बात कर रहा हूं। हम जो पटर-पटर करते हैं उस पर ध्यान मत दो। इतनी अहमियत मत दो किसी को। उनकी औकात नहीं है उतनी अहमियत की।' 
 
जाहिर सी बात है नाना का इशारा सलमान खान, करण जौहर सहित उन बॉलीवुड से जुड़े लोगों की ओर है जिन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन किया है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

संचिता उगले के निधन पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- सुसाइड सबसे बड़ा पाप

'बंटवारा 1947' के कैरेक्टर पोस्टर्स रिलीज, हर किरदार में दिखा बंटवारे का दर्द और हिम्मत

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन हैदराबाद में लॉन्च होगा 'नागबंधम' का भव्य ट्रेलर

सोनाली बेंद्रे ने की 'राख' में अपने इमोशनल रोल के बारे में बात, साझा किया अनुभव

27 साल बाद भी कायम है 'हम दिल दे चुके सनम' का जादू, जानिए 10 बड़ी वजहें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख