Hanuman Chalisa

मोदी के दौरे के पहले आमिर खान जाएंगे चीन

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2015 (17:39 IST)
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी फिल्म ‘पीके’ के चीनी संस्करण के प्रीमियर में शिरकत करने के लिए अगले सप्ताह की शुरुआत में बीजिंग जाएंगे। उनका दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के ठीक 2 दिन पहले होगा।
सूत्रों ने बताया कि चीन में भारत के सबसे लोकप्रिय फिल्म अभिनेता आमिर (49) अपनी पिछली फिल्म  ‘3 इडियट्स’ की सफलता के बाद निर्देशक राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा के साथ प्रीमियर के लिए 11 और 12 मई को बीजिंग तथा शंघाई का दौरा करेंगे। फिल्म 22 मई को चीन में 3,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज होगी।
 
आमिर की चीन की यह पहली यात्रा होगी और उम्मीद है कि ‘पीके’ को ‘3 इडियट्स’ जैसी ही सफलता  मिलेगी। प्रसिद्ध चीनी हास्य अभिनेता वांग बाओकिंग ने फिल्म में आमिर के एलियन किरदार को अपनी  आवाज  दी है। ‘पीके’ में आमिर की सह कलाकार अनुष्का शर्मा ने बीजिंग फिल्म महोत्सव में अपनी  फिल्म ‘एनएच-10’ की प्रदर्शनी के लिए हाल में बीजिंग का दौरा किया था।(भाषा)

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes में तारा सुतारिया का रॉयल अंदाज, आइवरी गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

आधी उम्र के लड़कों से मिलते हैं शादी के प्रपोजल, अमीषा पटेल ने बताया 50 की उम्र चाहती हैं कैसा हमसफर

रीमेक या ओरिजिनल? 'है जवानी तो इश्क होना है' पर Tips Films ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया स्टेटमेंट

'रामायणम्' के लिए साथ आया भारतीय सिनेमा का सबसे विशाल क्रू, 10 हजार से ज्यादा लोग कर रहे हैं काम!

बालिका वधू की 'गहना' बनीं बिजनेस क्वीन, 10 रुपये की फिटकरी से खड़ा किया करोड़ों का ब्रांड

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान