जब नेहा धूपिया को इंप्रेस करने के लिए अंगद बेदी ने लोन पर खरीदी कार

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 10 मई 2024 (07:01 IST)
neha dhupia wedding anniversary : बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी 10 मई को अपनी शादी की छठी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। नेहा धूपिया का फिल्मी करियर जितना शानदार रहा है उनकी लव स्टोरी भी उतनी ही शानदार है। नेहा ने साल 2018 में एक्टर अंगद बेदी से शादी रचाई थी। यह एक सीक्रेट मैरिज थी लेकिन शादी के बाद खुद नेहा धूपिया और अंगद ने इसकी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 

नेहा और अंनद की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। अंगद बेदी बेहतरीन क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं और वह उस समय अंडर-19 क्रिकेट खेला करते थे। अंगद ने पहली बार नेहा को जिम में देखा और उनके दीवाने हो गए। लेकिन नेहा ने उनमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
 
उस समय नेहा किसी और को डेट कर रही थीं। नेहा ने अंगद से अपने बॉयफ्रेंड को भी मिलवाया था। इसके बाद एक दोस्त की पार्टी में नेहा अंगद से मिलीं। दोनों ने उस दिन खूब बातें की। नेहा किसी फिल्म की शूटिंग करने वाली थीं और उन्हें कोई ऐसा रोल दिखा जिसके लिए अंगद परफेक्ट थे। नेहा ने अंगद से पूछा तो उन्होंने बिना कोई सवाल किए हां बोल दिया।
 
एक पार्टी में करण जौहर ने नेहा को अंगद के दिल का हाल बताया। कुछ समय बाद अंगद ने नेहा को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मज़ेदार बात यह है कि नेहा धूपिया अंगद से दो वर्ष बड़ी हैं। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान अंगद बेदी ने इस बात का भी खुलासा ‍किया था कि जब वह नेहा से पहली बार मिले तो वह उनसे शादी करना चाहते थे। मगर उनके पास पैसे नहीं थे। नेहा उस समय BMW में घूमना पसंद करती थीं। नेहा को इंप्रेस करने के लिए अंगद ने लोन पर एक कार खरीदी। ये उनकी पहली गाड़ी थी।
 
बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। कपल के दो बच्चे भी है। शादी के कुछ समय बाद ही नेहा ने एक प्यारी सी बेटी मेहर को जन्म दिया था। इसके बाद नेहा 2021 में दूसरी बार मां बनीं। उनके बेटे का नाम गुरिक सिंह बेदी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन से टीवी पर लौटेंगी मंदिरा बेदी?

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म 'हनीमून इन शिलांग', दिखेगी सोनम की बेवफाई की कहानी

कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा तोहफा, वॉर 2 का पहला गाना आवन जावन होगा रिलीज

82 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन सीख रहे इंस्टाग्राम, यूजर्स बोले- Gen Z के बीच स्वागत है...

धड़क 2 की शूटिंग के दौरान तृप्ति डिमरी को याद आए अपने कॉलेज के दिन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख