Dharma Sangrah

नेहा धूपिया ने बच्चे को फीड कराते हुए शेयर की तस्वीर, बोलीं- फ्रीडम टू फीड...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया 3 अक्टूबर को दूसरी बार मां बनी हैं। हाल ही में नेहा ने अपने बेटे को ब्रेस्ट‍फीड कराते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जो जमकर वायरल हो रही है।

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (12:03 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। नेहा ने एक बेटे को जन्म‍ दिया है। हालांकि नेहा ने अपने बेटे का चेहरा अभी तक फैंस को नहीं दिखाया है। 
 
हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने बेटे को ब्रेस्टफीड कराते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपने बच्चे को फीड कराते हुए मुस्कुरा कर रही हैं। अपने हाथों से नेहा ने अपने बेटे का चेहरा छुपाया हुआ है।
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा, 'फ्रीडम टू फीड।' (खाने की आजादी) नेहा की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स भी कमेंट करके नेहा की तारीफ कर रहे हैं। 
 
नेहा धूपिया अपने प्रेग्नेंसी के दिनों में भी लगातार काम कर रही थीं। कुछ दिन पहले ही नेहा धूपिया ने अपनी आगामी फिल्म 'सनक' के लिए डब किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'ए थर्स्डे' के लिए भी शूटिंग की। इस फिल्म में वह प्रेग्नेंट कॉप की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
 
बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी 3 अक्टूबर को दूसरी बार माता-पिता बने हैं। नेहा की एक बेटी भी हैं जिसका नाम मेहर हैं। मेहर का जन्म साल 2018 में हुआ था।
 
नेहा धूपिया ने साल 2018 में एक्टर अगंद बेदी से शादी की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही खबर आई थी कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट है। लेकिन कपल ने हमेशा इस बात को नकारा। हालांकि जब नेहा का बेबी बंप दिखने लगा तो उन्होंने यह बात मानी कि वे शादी के पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अखंडा 2' का भक्ति गीत 'द थांडवम' रिलीज, नंदामुरी बालकृष्ण का दिखा उग्र अवतार

ट्विंकल खन्ना लेकर आ रहीं अपनी मशहूर किताब का सीक्वल Mrs Funnybones Returns

Bigg Boss 19: कुनिका सदानंद ने उठाया मालती चाहर की सेक्सुएलिटी पर सवाल, बताया लेस्बियन!

राजकुमार राव और पत्रलेखा भी हुए पेरेंट क्लब में शामिल, शादी की चौथी सालगिरह पर बेटी के बने माता-पिता

'बिग बॉस 11' फेम प्रियांक शर्मा के पिता का निधन, एक्स गर्लफ्रेंड ने भी जताया दुख

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख