'सलार' को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बीच मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया प्रोमो

WD Entertainment Desk
बुधवार, 27 दिसंबर 2023 (15:27 IST)
Salaar New Promo: साउथ सुपरस्टार प्रभास स्टारर केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील के निर्देशन में बनी होम्बले फिल्म्स की 'सलार पार्ट 1 : सीजफायर' वास्तव में प्रशंसकों और दर्शकों के लिए सबसे बड़े त्योहार के रूप में आई है। यह फिल्म लोगों को अपनी सीट से बांधे रख रही है और फिल्म मेकर्स ने दर्शकों को सफलतापूर्वक खानसार की दुनिया में पहुंचा दिया है। 
 
ऐसे में जहां फिल्म को प्रशांत नील के कंटेंट और निर्देशन के साथ प्रभास के परफॉर्मेंस के लिए जनता से प्यार मिल रहा है, वहीं फिल्म के एक्शन सीक्वेंस भी हर किसी लुभावने लग रहे हैं। फिल्म में कई एक्शन सीक्वेंसेज हैं, जो लोगों को अपनी सीटों के किनारे पर ले आए है।
 
हरकोई फिल्म में प्रभास के एक्शन अवतार की सराहना कर रहे हैं। और फैंस के इसी उत्साह को बरकरार रखते हुए, निर्माताओं ने अब फिल्म से एक्शन से भरपूर प्रोमो की नई झलक पेश की है।
 
प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'या… या… या… य़ा…. अपने नजदीकी सिनेमाघरों में सबसे बड़े एक्शन एंटरटेनर #SalaarCeaseFire को एक्सपीरियंस करें।
 
एक्शन प्रोमो में फिल्म के सबसे पसंदीदा देवी मां सीक्वेंस की झलक दिखाई गई है, जिसमें प्रभास को बहुत लंबे समय के बाद सबसे बड़े अवतार में पेश किया गया है। इस पूरे एक्शन सीक्वेंस को सिनेमा हॉल में मौजूद जनता से जोरदार उत्साह और प्रतिक्रिया मिली।
 
होम्बले फिल्म्स की 'सलार : पार्ट 1 सीजफायर' का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया हैं और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं, फिल्म विजय किरागांदुर द्वारा निर्मीत हैं। यह फिल्म अब सिनेमाघरों आ चुकी है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख