Hanuman Chalisa

बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा सोनाक्षी सिन्हा की 'नूर' का?

Webdunia
एक्शन जैक्सन, तेवर, अकीरा, फोर्स 2, ये नाम उन सोनाक्षी सिन्हा की उन पिछली फिल्मों के है जो असफल रही हैं। सफलता के रास्ते पर सरपट दौड़ रही सोनाक्षी की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, ऐसे में सोनाक्षी के लिए 'नूर' की सफलता अति महत्वपूर्ण है जो इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। 
 
नूर नायिका प्रधान फिल्म है। सोनाक्षी सिन्हा के अलावा कोई जाना-पहचाना चेहरा नहीं है। भीड़ खींचने की जवाबदारी सोनाक्षी की है, लेकिन नायिका प्रधान फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छे से ओपनिंग कहां कर पाती हैं? नाम शबाना, फिल्लौरी और बेगम जान पिछले चार सप्ताह में प्रदर्शित नायिका प्रधान फिल्मों के नाम हैं। ये फिल्में न केवल असफल रहीं बल्कि इनकी ओपनिंग भी दमदार नहीं रही। 
 
नूर का प्रचार ठंडा है और यह फिल्म अब तक दर्शकों में रूचि पैदा नहीं कर पाई। ट्रेलर भी खास पसंद नहीं किया गया। ऐसे में फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलना बहुत मुश्किल नजर आ रहा है। 
 
सिनेमाघरों में भी भीड़ नजर नहीं आ रही है। आईपीएल के कारण शाम के शो प्रभावित हो रहे हैं। नूर के ठीक एक सप्ताह बाद बाहुबली 2 रिलीज होने वाली है और दर्शक उसके पहले किसी और फिल्म पर पैसे खर्च करने के मूड में नहीं है। 
 
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि 'नूर' के लिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करना मुश्किल है और माउथ पब्लिसिटी पर ही फिल्म का भविष्य तय है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज

वीर पहाड़िया एक्शन-थ्रिलर 'बेनाम' में निभाएंगे लीड रोल, महेश भट्ट बने प्रेजेंटर

देसी कॉमेडी और इमोशन से भरपूर 'रजनी की बारात' का ट्रेलर रिलीज, उल्का गुप्ता बनीं बागी दुल्हन

देशभर में तबाही मचाने आ रही NTRNeel की पहली झलक, 19 मई को रात 11:52 बजे होगा धमाका

क्या तलाक के लिए मौनी रॉय ने मांगी भारी भरकम एलिमनी? सूरज नांबियार ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख