राहुल मिश्रा के स्प्रिंग/समर 2026 डेब्यू में नोरा फतेही ने ज़बरदस्त ग्लोबल ग्लैमर का तड़का लगाया, टिकी सबकी निगाहें

WD Entertainment Desk
शनिवार, 27 सितम्बर 2025 (12:17 IST)
ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने दुबई में अपनी रहस्यमयी आकर्षण से सबका ध्यान खींचा, जब वे राहुल मिश्रा के फ्रेश कलेक्शन से एक प्लेड पिंक कॉर्सेट गाउन में नजर आई। यह कलेक्शन AFEW बैनर के तहत उनके स्प्रिंग-समर 2026 रेडी-टू-वियर लाइन का हिस्सा है। 
 
इस कलेक्शन में पारंपरिक मद्रास चेक से प्रेरित और नाज़ुक ड्रैगनफ्लाई मोटिफ्स और जटिल कढ़ाई से सजा यह कलेक्शन समकालीन, कॉउचर लेंस के माध्यम से विरासती वस्त्रों की नई कल्पना करता है। राहुल मिश्रा, जो ज़ेंडाया, कार्डी बी और गीगी हदीद जैसी हॉलीवुड हस्तियों को डिज़ाइन कर चुके हैं, वैश्विक फैशन की दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ रहे हैं। 
 
"फ्रेश" के साथ यूएई में उनके डेब्यू ने न केवल उनकी शानदार कारीगरी को प्रदर्शित किया, बल्कि परंपरा और आधुनिकता के बीच खूबसूरती से मेल खाने की उनकी क्षमता को भी रेखांकित किया। और इस भव्य शोकेस का केंद्र बनीं नोरा फतेही — जो उनके लिए एक आदर्श म्यूज़ साबित हुईं।
 
नोरा की कॉर्सेटेड गाउन, जिसे एक चेकर्ड जैकेट के साथ स्टाइल किया गया था, सिर्फ एक फैशन पल नहीं था — बल्कि यह शक्ति, नज़ाकत और कल्पनाशील नारीत्व का प्रतीक था। अपनी प्रभावशाली उपस्थिति के साथ, वह मिश्रा के विज़न को साकार किया, जहां अंतरराष्ट्रीय ग्लैमर उनके निजी आकर्षण के साथ सहज रूप से मेल खाता है। 
 
सुगठित सिल्हूट से लेकर प्लैड डिज़ाइन की चंचलता तक, हर पहलू में नोरा की रहस्यमयी शख्सियत को उजागर किया और कलेक्शन के पीछे की कारीगरी का सम्मान भी किया।
 
इन वर्षों में, नोरा ने एक अभिनेत्री, गायिका और परफ़ॉर्मर के रूप में खुद को स्थापित करते हुए एक सच्ची ग्लोबल सेंसेशन के रूप में उभरी। चाहे वह संगीत हो, सिनेमा हो या फैशन — नोरा अपने सफ़र को अपनी शर्तों पर तय करती हैं, और यही बात उन्हें ऐसे कलेक्शन के लिए परफेक्ट चेहरा बनाती है।
 
दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के साथ-साथ, नोरा अब "कंचना 4" में लीड रोल निभा रही हैं और साथ ही विभिन्न इंडस्ट्री में कई विविध प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हैं। दुबई शो में एक और खास पल तब आया जब उन्होंने अपने आगामी ग्लोबल पॉप सिंगल, "जस्ट अ गर्ल" की भी घोषणा की, जो जमैका-अमेरिकी सिंगर शेंसीया के साथ एक सहयोग है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg boss 19 : घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, सोशल मीडिया पर हैं लाखों की फैन फॉलोइंग

रूमानी फिल्मों के जरिए यश चोपड़ा ने दर्शकों के बीच बनाई खास पहचान

व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में जाह्नवी कपूर का सुपर बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

वॉटरफ्रंट इंडी फिल्म फेस्टिवल का कर्टेन रेझर इवेंट रहा हिट, सिनेमा से बदलाव की ताकत पर जोर

'क्वीन ऑफ मोनोलॉग्स' यामी गौतम का खुलासा, बोलीं- मोनोलॉग दिल से आता है, और अगली फिल्म में भी होगा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख