Biodata Maker

पद्म भूषण से सम्मानित होंगे मिथुन चक्रवर्ती, चिरंजीवी को पद्म‍ विभूषण

पांच हस्तियों को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा

WD Entertainment Desk
शनिवार, 27 जनवरी 2024 (11:43 IST)
Padma Award 2024: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इस बार 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। पांच हस्तियों को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इनमें सिनेमा जगत की भी कई हस्तियां शामिल हैं। 
 
पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने के लिए मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप, चिरंजीवी, विजयकांत और वैजयंतीमाला का नाम शामिल है। ये अवॉर्ड इसी साल राष्ट्रपति के द्वारा दिए जाएंगे।
 
एक्ट्रेस वैजयंती माला, एक्टर चिरंजीवी और डांसर पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण मिलेगा। वहीं, एक्टर मिथुन चक्रवर्ती, गायिका उषा उत्थुप और दिवंगत अभिनेता विजयकांत को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। 
 
देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री के रूप में प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा, आदि के क्षेत्र में दिए जाते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मनीष मल्होत्रा की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अमिताभ बच्चन ने बेचे अपने 2 लग्जरी अपार्टमेंट, कमाया तगड़ा मुनाफा

'द पैराडाइज' में हुई सोनाली कुलकर्णी की एंट्री, फिल्म में निभाएंगी सबसे ताकतवर महिला का किरदार

पेड्डी: क्या है चिकिरी? एआर रहमान और बुची बाबू सना ने खोला राज, इस दिन रिलीज हो रहा गाना

पत्नी सुनीता आहूजा के बयान पर गोविंदा हुए शर्मिंदा, हाथ जोड़कर पारिवारिक पंडित से मांगी माफी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख