Hanuman Chalisa

पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर पास किया 'मंडे टेस्ट'

Webdunia
किसी भी फिल्म के लिए सोमवार का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। वीकेंड के बाद वीकडेज़ शुरू होते हैं। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस खुल जाते हैं और लोगों का ध्यान सिनेमा की बजाय काम-काज की ओर जाता है। ऐसे में यदि फिल्म सोमवार को भी दर्शक की भीड़ जुटा लेती है तो समझ में आ जाता है कि फिल्म को पसंद किया जा रहा है और फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर लंबा सफर रहेगा। फिल्म वालों की भाषा में इसे 'मंडे टेस्ट' कहा जाता है और बड़ी-बड़ी फिल्में ही इस टेस्ट में पास होती हैं। 
 
पद्मावत ने भी मंडे टेस्ट पास कर लिया है। इस फिल्म ने सोमवार को 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके पहले बुधवार (पेड प्रिव्यू) 5 करोड़ रुपये, गुरुवार 19 करोड़ रुपये, शुक्रवार 32 करोड़ रुपये, शनिवार 27 करोड़ रुपये और रविवार को फिल्म ने 31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तक फिल्म 129 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
ध्यान रखने लायक बात यह है कि फिल्म चार राज्यों में रिलीज नहीं हुई है। मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हिंदी फिल्म बेहतरीन व्यवसाय करती है। इन प्रदेशों में अब तक फिल्म के रिलीज न होने से लगभग 40 करोड़ का नुकसान हुआ है। यदि इन प्रदेशों में भी फिल्म रिलीज होती तो कलेक्शन 170 करोड़ रुपये के आसपास रहते। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'वेलकम टू द जंगल' का रोमांटिक गाना 'ओ मेरे बलम' हुआ रिलीज

'प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी' का दमदार टीजर रिलीज, 26/11 कसाब ट्रायल की गूंज के साथ छाए राजकुमार राव

कन्नड़ एक्ट्रेस के फ्लैट में मिली दोस्त की लाश, जांच में जुटी पुलिस

अक्षय कुमार की सादगी पर फिदा हुईं अक्षरा सिंह, 'वेलकम टू द जंगल' में करेंगी धमाकेदार डांस

'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट ने सुनाए मजेदार किस्से, निर्देशक ने बताया 10 साल बाद क्यों आई 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की नई फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख