Hanuman Chalisa

बॉक्स ऑफिस... पद्मावत ने किया पैडमैन की नाक में दम

Webdunia
पैडमैन पहले 25 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली थी। सामने थी अय्यारी। समीकरण कुछ इस कदर बिगड़े की पैडमैन के सामने 'पद्मावत' आ खड़ी हुई। 
 
अक्षय से विनती की गई कि वे अपनी फिल्म आगे बढ़ा लें। अपने राउडी राठौर के प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली की बात अक्षय ने टाली नहीं। दो सप्ताह आगे बढ़ाकर 'पैडमैन' की नई रिलीज डेट 9 फरवरी घोषित कर दी। 
 
तब वेबदुनिया ने बताया भी था कि अक्षय ने दो के बजाय तीन सप्ताह आगे बढ़ानी थी क्योंकि 'पद्मावत' की रफ्तार तीसरे सप्ताह में भी जारी रहने वाली है। 
 
हुआ भी ऐसा ही। पद्मावत की धमक तीसरे सप्ताह में भी जारी है और अक्षय कुमार की फिल्म को ज्यादा नहीं तो थोड़ा नुकसान तो उठाना ही पड़ा है। 
 
पहले वीकेंड में अक्षय कुमार की फिल्म ने लगभग 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यदि एक सप्ताह फिल्म आगे बढ़ा कर रिलीज की जाती तो यह कलेक्शन 50 करोड़ रुपये के आसपास भी रह सकता था। 
 
मध्य प्रदेश में तो पैडमैन को कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। यहां पर 'पद्मावत' फिल्म पर दो सप्ताह तक बैन लगा हुआ था। तीसरे सप्ताह में 'पद्मावत' को यहां रिलीज किया गया जो कि यहां के हिसाब से पहला सप्ताह है। जो लोग पैडमैन देखना की योजना बना रहे थे वे पद्मावत देखने के लिए पहुंच गए। 
 
बताया जाता है कि अक्षय ने इस बात का विरोध भी किया था कि उन्होंने अपनी फिल्म आगे बढ़ाई थी, लेकिन अब मध्य प्रदेश में उनकी फिल्म के सामने पद्मावत को लगाया जा रहा है। अक्षय की बात एक ही दिन सुनी गई। दूसरे दिन पद्मावत को ‍कुछ शहरों में प्रदर्शित कर दिया गया।
 
बात सिर्फ मध्य प्रदेश की ही नहीं है। अन्य जगहों जहां पर पद्मावत तीसरे सप्ताह में भी चल रही है वहां पर भी पैडमैन को कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। 
 
हालांकि पैडमैन के कलेक्शन अच्छे हैं, लेकिन अक्षय यदि एक सप्ताह और रूक जाते तो कलेक्शन दस से पन्द्रह प्रतिशत बढ़ जाते। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख