Hanuman Chalisa

परी का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

Webdunia
परी का पहले वीकेंड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 15.34 करोड़ रुपये। सोनू के टीटू की स्वीटी के दूसरे वीकेंड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 19.40 करोड़ रुपये। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि परी का बॉक्स ऑफिस पर व्यवसाय कितना कमजोर है। 
 
अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित और अभिनीत इस फिल्म ने पहले दिन 4.36 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी जो औसत से कभी कम थी। दूसरे दिन कलेक्शन जरूर बढ़े, लेकिन इतने नहीं कि झूमा जा सके। दूसरे दिन फिल्म ने 5.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
तीसरे दिन रविवार था और कलेक्शन में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलना था, लेकिन शनिवार के मुकाबले मात्र चार लाख रुपये का कलेक्शन बढ़ा। रविवार को फिल्म सिर्फ 5.51 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। 
 
पहले वीकेंड के बिजनेस से साफ पता चलता है कि दर्शकों को यह फिल्म खास पसंद नहीं आई। फिल्म कन्फ्यूजिंग है और सेकंड हाफ कमजोर। प्रस्तुतिकरण जरूर अच्छा है, लेकिन दर्शकों को संतुष्ट करने के लिए यह काफी नहीं है। 
 
वीक डेज़ पर फिल्म अच्‍छा करेगी, यह उम्मीद नहीं बांधी जा सकती है क्योंकि जो फिल्म वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है उससे वीकडेज़ में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करना बेमानी है। 
 
दर्शक 'परी' के बजाय 'सोनू के टीटू की स्वीटी' देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'अपराजितो' फेम बंगाली निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरकर गई जान

अबराम को एक्टर नहीं टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान! बताई थी यह वजह

डीपनेक गाउन में कंगना शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

सिनेमाघरों में भौकाल मचाने आ रही 'मिर्जापुर द मूवी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

क्या NEET विवाद पर बोलने की वजह से 'इंडियन आइडिल 16' से बाहर हुए विशाल ददलानी? सामने आया सच

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख