परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा संग की सगाई, फैंस के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

WD Entertainment Desk
रविवार, 14 मई 2023 (10:38 IST)
parineeti chopra raghav chadha engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आखिरकार आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने अपने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में दिल्ली के कपूरथला हाउस में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। परिणीति और राघरू के रिलेशनशिप की चर्चा तब शुरू हुई थी जब दोनों साथ में एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे। 

 
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपनी सगाई की कुछ तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की है। इन तस्वीरों में परिणीति रोजपिंक कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं। वहीं राघव चड्ढा व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं। एक्ट्रेस की ज्वैलरी और आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वहीं राघव ने पवन सचदेव का डिजाइन किया हुआ कुर्ता पायजामा पहना है। 
 
तस्वीरों में परिणीति और राघव चड्ढा रोमांटिक अंदाज में पोज देते और अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने डायमंड रिंग और राघव ने गोल्ड रिंग पहना हुआ है। तस्वीरों को साझा करते हुए परिणीति ने लिखा, 'मैंने अपनी सभी चीजों के लिए प्रार्थना की.. मैंने हां कहा!'
 
सगाई के बाद परिणीति और राघव चड्ढा मीडिया से भी रूबरू हुए और उन्होंने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। वहीं परिणीति के दोनों भाई सहज और शिवांग चोपड़ा ने पैपराजी को मिठाईयां भी बांटी। उन्होंने वह मौजूद सभी मीडियाकर्मियों को धन्यवाद भी किया।
 
परिणीति और राघव की सगाई समारोह में बॉलीवुड के अलावा कई राजनीति से जुडे दिग्गजों ने भी शिरकत की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस समारोह में शामिल हुए। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी अपनी बहन की सगाई में शामिल होने के लिए लंदन से दिल्ली आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख