rashifal-2026

परिणीति चोपड़ा ने इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर की बात, बोलीं- खुद को साबित करना ही पड़ता है...

WD Entertainment Desk
शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (14:39 IST)
Parineeti Chopra on Nepotism: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आई हैं। इस फिल्म में परिणीति की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। परिणीति ने अपनी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया है। हाल ही में उन्होंने नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म पर बात की है। 
 
एक पॉडकास्ट के दौरान परिणीति चोपड़ा ने नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, लोग नेपोटिज्म की बात करते हैं, लेकिन उन लोगों पर और ज्यादा दबाव होता है जिसका कोई इंडस्ट्री में होता है। उनकी वजह से आपको पहला मौका मिल जाता है लेकिन लोग स्टार का बच्चा सुपरस्टार की बहन कहते हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

परिणीति ने कहा, यदि आप काम अच्छा नहीं करेंगे तो दर्शक रिजेक्ट कर देंगे। यदि मेरी बहन (प्रियंका चोपड़ा) उस दिन यशराज फिल्म्स में शूटिंग न कर रही होती, जिस दिन मैं वहां मार्केटिंग की नौकरी पाने के लिए गई थी, तो वह मुझे नहीं मिलती। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

उन्होंने कहा, मेरे घर से कोई एक्टर हैं, इसलिए मैं किसी फिल्म के सेट पर जा पाई, लेकिन बहन के स्टार होने से मुझे कोई फायदा नहीं हुआ, नहीं तो मेरी भी फिल्में चलती। दस सालों में मैंने बहुत बुरा वक्त देखा है। अगर प्रियंका चोपड़ा मेरी बहन है तो इसका कतई ये मतलब नहीं कि मुझे इस चीज का मेरे करियर में फायदा मिला है। ऐसा होता तो मेरी फिल्में फ्लॉप नहीं होती। 
 
परिणीति ने कहा, अगर आप किसी फिल्मी परिवार से हैं या किसी के रिश्तेदार हैं तो आप पर प्रेशर डबल हो जाता है। ये जरूर हो सकता है कि आपको पहला चांस, पहला ऑडिशन या पहली मीटिंग आसानी से ‍मिल जाए, लेकिन उसके बाद आपको खुद ही अपने आप को साबित करना पड़ता है। इंडस्ट्री में नेपोटिज्म वास्तविक हो भी सकता है और नहीं भी। लेकिन यहां फेवरेटिज्म जरूर चलता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह ने 'कांतारा' में दिखाई देवी को बताया भूत, उड़ाया मजाक! भड़के यूजर्स

घर का रेनोवेशन करवाते वक्त हादसे में गई मशहूर हॉलीवुड एक्टर की जान

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की चमकी किस्मत, सलमान खान के साथ जल्द करेंगे काम!

Bigg Boss 19: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- हमने एक सितारे को खो दिया...

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची 'सितारे ज़मीन पर' की गूंज, समय रैना को डिस्लेक्सिक व्यक्तियों को शो पर होस्ट करने का दिया आदेश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख