Dharma Sangrah

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा ने अपने बेटे का रखा यह यूनिक नाम, जानिए क्या होता है मतलब

WD Entertainment Desk
बुधवार, 19 नवंबर 2025 (12:36 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 19 अक्टूबर को अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया है। कपल का बेटा एक महीने का हो गया है। इस खास मौके पर परिणीति और राघव ने अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है। 
 
कपल ने एक पोस्ट शेयर करके अपने बेटे के नाम बताया है। साथ ही उन्होंने इसका मतलब भी बताया है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें परिणीति और राघव अपने नन्हें से बेटे के पैरों को चुमते दिख रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

इसके साथ उन्होंने लिखा, 'जलस्य रूपम, प्रेमस्य स्वरूपम - तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली। हमने उसका नाम ‘Neer’ रखा — शुद्ध, दिव्य, असीम।'
 
फैंस और सेलेब्स इस पोस्ट पर कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं। परिणीति और राघव ने भले ही अपने बेटे का नाम रिवील कर दिया हो, लेकिन अभी तक चेहरा नहीं दिखाया है। 
 
बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद साल 2023 में शादी रचाई थी। दोनों ने ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। परिणीति और राघव की शादी का जश्न कई दिनों तक उदयपुर के एक होटल में चला था। इसके बाद दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की गई थी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

तुषार कपूर को विरासत में मिली है अभिनय की कला, बचपन से देखते थे एक्टर बनने का सपना

राजकुमार हिरानी के जन्मदिन पर जानिए क्यों इंडस्ट्री के बड़े से बड़े निर्देशक करते हैं उनकी सराहना

252 करोड़ के ड्रग्स केस में उलझे ओरी, एंटी नारकोटिक्स सेल ने भेजा समन

50 साल बाद ओरिजिनल क्लाइमैक्स के साथ पर्दे लौट रही कल्ट फिल्म 'शोले', 4K रिस्टोर्ड वर्जन में होगी रिलीज

4 साल तक सुष्‍मिता सेन ने लड़ी इस बीमारी से जंग, फिर ऐसे हुईं ठीक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख