Biodata Maker

पर्दे पर अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाएंगी परिणीति चोपड़ा, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Webdunia
सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (14:15 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। परिणीति चोपड़ा निर्देशक रिभु दासगुप्ता की फिल्म में अंडरकवर एजेंट का किरदार निभाएंगी। यह एक एक्शन थ्रिलर होगी। फिलहाल इस फिल्म का कोई टाइटल तय नहीं हो पाया है।

 
बताया जा रहा है कि परिणीति इसमें एक रेस्क्यू मिशन पर दिखाई देंगी। परिणीति फिल्म में किस मिशन पर होंगी इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन यह साफतौर पर कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म में भारत और पाकिस्तान का मिशन नहीं पेश किया जाएगा। 
 
फिल्म में परिणीति के किरदार की निजी जिंदगी को भी दिखाया जाएगा, जो अपने साथ हुए एक हादसे का बदला लेगा। गौरतलब है कि यह दूसरा मौका है जब परिणीति और रिभु दासगुप्ता किसी फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले ये दोनों फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के लिए भी हाथ मिला चुके हैं।
 
परिणीति की इस अनटाइटल फिल्म में रजित कपूर, केके मेनन, दिब्येंदू भट्टाचार्य और पंजाबी सिंगर और अभिनेता हार्डी संधू भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग मार्च, 2021 में शुरू करने की योजना बनाई गई है। मेकर्स फिलहाल शूटिंग के लिए लोकेशन्स की तलाश में जुटे हुए हैं।
 
परिणीति चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 2016 में इसी नाम से बनी हॉलीवुड फिल्म और पौला हॉकिंस की नॉवेल पर आधारित है। इसके अलावा उन्हें अर्जुन कर के साथ 'संदीप और पिंकी फरार' में भी देखा जाने वाला है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल: कृति सेनन संग टेक देने के लिए काजोल को पहनना पड़ी थी स्पेशल हील्स

दिल्ली में कार ब्लास्ट के बाद मीका सिंह ने रद्द किया अपना म्यूजिक इवेंट, धुरंधर का ट्रेलर भी हुआ पोस्टपोन

इंडियन आइडल 16: जसपिंदर नरूला ने याद किया पहला गाना जिसे उन्होंने एक ही टेक में किया था रिकॉर्ड

बाजीगर नहीं बल्कि ये होती शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म

खलनायकी की दुनिया के बेताज बादशाह थे अमजद खान, इस किताब को पढ़कर बने शोले के गब्बर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख