Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यह हॉलीवुड हसीना हुई भारत में सलमान खान के लुक पर फिदा, दिया ऐसा रिएक्शन

हमें फॉलो करें यह हॉलीवुड हसीना हुई भारत में सलमान खान के लुक पर फिदा, दिया ऐसा रिएक्शन
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं। इन दिनों इस फिल्म के नए-नए पोस्टर रिलीज हो रहे हैं। फिल्म के तीन पोस्टर अब तक सामने आ चुके हैं।
webdunia
पहले पोस्टर में सलमान जहां एक बूढ़े शख्स के रूप में नजर आए तो वहीं दूसरे में उनका यंग लुक देखने को मिला। वही तीसरे पोस्टर में सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं। सालमान खान के इन लुक्स को सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं हाल ही में सलमान के एक पोस्टर पर हॉलीवुड हसीना भी फिदा हो गई है।
webdunia
फैशन दीवा और सोशलाइट पेरिस हिल्टन ने सलमान के लुक पर अपना रिएक्शन दिया है। दरअसल, पेरिस ने सलमान के जवानी वाले लुक पर ब्लैक गाल्सेज वाली स्माइली पोस्ट करके अपनी पसंद जाहिर की है। जिसका मतलब है कि सलमान का यंग लुक पेरिस को कूल लगा है। पेरिस का ये कमेंट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
webdunia
अली अब्बास ज़फ़र निर्देशित भारत की कहानी आज़ादी से लेकर 2010 तक के दौर को कवर करेगी और इस दौरान देश में हुईं प्रमुख घटनाओं को दिखाएगी। यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिन्दी रीमेक है। इस फिल्म में सलमान 5 अलग-अलग लुक में नजर आने वाले हैं। भारत में सलमान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान के कारण टली रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी!