रेप के आरोप पर पर्ल वी पुरी का छलका दर्द, बोले- रातों-रात बना दिया एक क्रिमिनल

Webdunia
सोमवार, 28 जून 2021 (15:15 IST)
टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग से रेप का आरोप लगा है। इस मामले में पर्ल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी लिया गया था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद पर्ल वी पुरी ने पहली बार इस मामले पर अपनी बात रखी है। 

 
पर्ल वी पुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्टर ने इस मुश्किल दौर में अपने फैंस से मिले सपोर्ट के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया है।
 
पर्ल ने लिखा, लोगों की परीक्षा लेने का जिंदगी का अपना ही एक तरीका है। मैंने कुछ ही महीने पहले अपनी नानी मां को खोया और फिर उसके 17वें दिन मैंने अपने पिता को खो दिया। इसके बाद मेरी मां को कैंसर हो गया और फिर मुझपर ये आरोप लगे। बीते कुछ हफ्ते मेरे लिए बेहद मुश्किल थे और एक बुरे सपने के समान थे। मुझे रातों-रात एक क्रिमिनल जैसा महसूस कराया गया।
 
उन्होंने लिखा, इन सब चीजों के बीच मेरी मां के कैंसर का इलाज, इसने मेरी आत्मिक सुरक्षा को कमजोर किया और मुझे लाचार महसूस कराया जिसके कारण मैं सन्न रह गया हूं। लेकिन मुझे लगा कि मुझे अपने दोस्तों से अपने फैंस-फॉलोअर्स और शुभचिंतकों से संपर्क करना चाहिए और उनके प्यार और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहिए।
 
पर्ल ने लिखा, मुझपर विश्वास रखने के लिए आपका धन्यवाद। मैं सत्यमेव जयते में विश्वास रखता हूं और मुझे कानून, न्यायपालिका, अपने देश अरु ईश्वर पर पूरा भरोसा है। मेरे लिए दुआएं करते रहें। 
 
इस पोस्ट के साथ पर्ल वी पुरी ने कैप्शन में लिखा, मैं खुशकिस्मत हूं मुझे आप लोगों का साथ मिला है और आप ही मेरी सबसे बड़ी ताकत हो। उनके इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस कमेंट करके उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं। 
 
गौरतलब है कि पर्ल वी पुरी को वसई कोर्ट ने एक नाबालिग से बलात्कार के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पर्ल को 4 जून को पुलिस ने 2019 में वसई में एक शो के सेट पर एक नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया था। पर्ल पर पॉस्को अधिनियम के तहत आरोप लगाया गया था।
 
पर्ल की गिरफ्तारी के बाद दिव्या खोसला कुमार, एकता कपूर, सुरभि ज्योति, निया शर्मा सहित टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार उनके समर्थन में आगे आए थे। इनमें से कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना भी करना पड़ा।
 

सम्बंधित जानकारी

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पलक तिवारी का सुपर सिजलिंग लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

फोर मोर शॉट्स प्लीज 4 से लेकर फर्जी सीजन 2 तक, फैंस कर रहे इन 5 वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार

एक्शन-कॉमेडी फिल्म में दिखेगा सान्या मल्होत्रा का बोल्ड झन्नाटेदार अवतार, अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात

शुरू होने जा रहा इंडियाज गॉट टैलेंट का ऑडिशन, जानिए कब और कहां दे सकेंगे ऑडिशन

वॉर 2 की रिलीज का काउंटडाउन शुरू, मेकर्स ने नए पोस्टर में दिखाई रितिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की झलक

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख