किताब की वजह से विवादों में फंसीं करीना कपूर, धार्मिक भावना आहत करने का लगा आरोप

Webdunia
गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (11:17 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी नई किताब को लेकर मुसीबत में फंस गई हैं। इस किताब में करीना ने अपने प्रेग्नेंसी के अनुभवों को शेयर किया है। करीना ने इस किताब का शीर्षक 'प्रेग्नेंसी बाइबल' रखा है।


किताब के टाइटल को लेकर महाराष्ट्र के बीड में एक ईसाई संगठन ने पुलिस थाने में करीना कपूर और 2 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में करीना के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया है।

खबरों के अनुसार अल्फा ओमेगा क्रिश्चन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने इस किताब के नाम पर आपत्ति जताते हुए शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस स्टेशन के इंचार्ज ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि इस मामले का केस दर्ज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि यह घटना इस थाना क्षेत्र में नहीं हुई है। उन्हें मुंबई में यह शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा है क्योंकि करीना ने किताब वहीं लॉन्च की थी।
बता दें कि करीना ने बीते 9 जुलाई को अपनी किताब लॉन्‍च की थी और इसे अपना तीसरा बच्‍चा बताया था। एक्‍ट्रेस के मुताबिक, किताब में उनकी पर्सनल लाइफ का जिक्र है कि कैसे दोनों बार प्रेग्‍नेंसी के दौरान उन्‍होंने फिजिकली और इमोशनली चीजों को एक्‍सपीरियंस किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख